Ram Mandir Trust Vacancy 2026: राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ के पद पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स
Ram Mandir Trust Vacancy 2026: अयोध्या राम मंदिर ने सीईओ पद के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 18 जुलाई 2026 है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Ram Mandir Trust Vacancy 2026: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आयोध्या में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत सीईओ पद के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीईओ मंदिर के रोजमर्रा के काम और प्रशासन पर नजर रखेगा। राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ के पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार ईमेल आईडी searchcommittee.srjbt@gmail.com के जरिए अपना आवेदन पत्र ईमेल कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 18 जुलाई 2026 को शाम 4.00 बजे तक है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Ram Mandir Trust Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ के पद का कार्यकाल कुल 3 साल का होगा, जो कि उम्मीदवारों के प्रर्दशन को देखते हुए अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक्स के जरिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| ट्रस्ट का नाम | श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट |
| मंदिर का नाम | अयोध्या राम मंदिर |
| पद का नाम | चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2026 को शाम 4.00 बजे तक |
| आवेदन मोड | ईमेल |
Ram Mandir Trust Vacancy 2026 Eligibility Criteria
अयोध्या राम मंदिर में सीईओ पद के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएट और उम्मीदवार हिंदू होना जरूरी है। किसी भी बड़ी कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का कम से कम 20 सालों का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क (PR), आईटी सिक्योरिटी, लीगल आदि फील्ड में कार्य और मार्गदर्शन का होना चाहिए। रिटायर्ड अधिकारी भी आवेदन करने के पात्र है। इसके लिए आयु सीमा 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Ram Mandir Trust Vacancy 2026 आवेदन कैसे करें?
अयोध्या राम मंदिर में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने हेतु आप ये सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
-
अपने एजुकेशनल और पर्सनल डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें।
-
searchcommittee.srjbt@gmail.com पर एजुकेशनल और पर्सनल डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-
आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को ध्यान से चेक करें।
-
आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.