UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Registration 2026: यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन upsssc.gov.in शुरू

Last Updated: Sep 9, 2026, 18:49 IST

UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Registration 2026: यूपीएसएसएससी की ओर से पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आज 9 सितंबर से ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Registration 2026: यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन upsssc.gov.in शुरू
UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Registration 2026: यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन upsssc.gov.in शुरू

UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन आज 9 सितंबर, 2026 से शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 10 अगस्त, 2026 को जारी किया गया। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 9 सितंबर को शुरू हो गई है। 

UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Vacancy 2026: रजिस्ट्रेशन लिंक 

यूपीएसएसएससी का उद्देश्य पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 1251 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 9 सितंबर को शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2026 निर्धारित गई है। आयोग की ओर ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 लिंक 

यहां क्लिक करें

UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर 10 अगस्त, 2026 को जारी किया था। इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर से आवेदन शुरू कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के लिए नीचे दिए गए टेबल में देखें। 

भर्ती बोर्ड 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 

विज्ञापन संख्या

17 परीक्षा 2026 

पोस्ट  

पशुधन प्रसार अधिकारी

रिक्त पदों की संख्या 

1251 

नौकरी की स्थान 

उत्तर प्रदेश राज्य 

नोटिफिकेशन की डेट

10 अगस्त 2026 

रजिस्ट्रेशन की डेट 

9 से 29 सितंबर  2026 (लिंक एक्टिव)

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://upsssc.gov.in/ 

UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

इच्छुक उम्मीदवार का माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की जीव विज्ञान समूह के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 10+2 के समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। किसी पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/पशुचिकित्सा महाविद्यालय से दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम अवश्य होना चाहिए। देवनागरी लिपि में हिन्दी का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा 

उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना (1 जुलाई से, 2026) से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट तय नियमों के तहत लागू रहेगी। 

UPSSSC Pashudhan Prasar Adhikari Grade Pay: सैलरी 

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के वेतन मैट्रिक्स द्वारा निर्धारित वेतन और भत्ते प्राप्त होते हैं। जिसमें वेतनमान स्तर-5 (29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक)। वहीं, शुरूआती मूल वेतन 29,200 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। मूल वेतन के अतिरिक्त, नियुक्त अधिकारियों को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) और चिकित्सा प्रतिपूर्ति लाभ प्राप्त होते हैं। 

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्वयं से पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब Submit Application पर जाएं। 

स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। 

स्टेप 5 ऑनलाइन आवेदन कर शुल्क का भुगतान करें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 9, 2026, 18:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News