UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर आवेदन शुरू

Last Updated: Jun 4, 2026, 14:29 IST

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में आबकारी सिपाही के 722 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 4 जून से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 24 जून तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने आज 4 जून से आबकारी सिपाही पद पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत आबकारी सिपाही (Excise Constable) के कुल 722 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है। 

उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश बोर्ड या समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वरीयता प्राप्त योग्यता: प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा की हो या राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का 'B' प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। उनके पास यूपीएसएसएससी पीईटी-2025 के लिए वैध मानकीकृत स्कोरकार्ड होना चाहिए। 

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: आवेदन लिंक 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पद के लिए अनुभव की आवश्यकता नहीं है हालांकि, अंतिम रूप से चयनित होने से पहले उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2026

यहां आवेदन करें

आवेदन शुल्क 

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

UPSSSC Excise Constable Application Fees

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: आवेदन करने के सिंपल स्टेप

उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 पर जाएं।

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करें। 

स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र भरें। 

स्टेप 5 आवेदन पत्र में सही - सही डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 6 मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 

स्टेप7 आवेदन शुल्क जमा कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check: UP GIC Lecturer New Exam Date 2026 Out

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Jun 4, 2026, 14:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News