UP GIC Lecturer Admit Card 2026: यूपी GIC लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी, 14 और 17 जून को होगी परीक्षा
UP GIC Lecturer Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने GIC लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UP GIC Lecturer Admit Card 2026: यूपीपीएससी ने आज 4 जून, 2026 को लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सरकारी इंटर कॉलेज लेक्चरर प्रीलिम्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 17 जून को किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना OTR नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल्स दर्ज करनी होगी। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद, उम्मीदवारों को पीडीएफ डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने के लिए कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। परीक्षा में बैठने के लिए इसका प्रिंट आउट ले जाना ना भूलें।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन क्रेडेंशियल में OTR नंबर, आवेदन संख्या और सिक्योरिटी कैप्चा शामिल है। सबमिट करने के बाद, हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
यूपीपीएससी GIC लेक्चरर प्रिलिम्स एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक
UP GIC Lecturer Admit Card 2026: परीक्षा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपना प्रिंट आउट एडमिट कार्ड और वैलिट फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मान्य दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट शामिल हैं। आवेदन पत्र से मेल खाने वाली दो हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीरें भी आवश्यक हैं। स्टेशनरी के रूप में केवल नीले या काले रंग के बॉलपॉइंट पेन की अनुमति है, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर प्रतिबंधित हैं।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.