UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द, upsc.gov.in पर मिलेगा Direct Link
UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भारतीय सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 24 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिनांक 24 मई 2026 (रविवार) को भारतीय सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक थी। पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन का पेपर हुआ था, जबकि दूसरी शिफ्ट में CSAT का पेपर हुआ था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले दिनांक 27 मई 2026 को प्रीलिम्स की आंसर-की 2026 जारी की गई थी।
यूपीएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर भारतीय सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE Prelims Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय सिविल परीक्षा को पास करने के लिए तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा का आयोजन होता है और तीसरे व आखिरी चरण में इंटरव्यू लिया जाता है। सिविल सेवा परीक्षा पास करने बाद रैंक के आधार पर IAS, IPS और IFS आदि के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लिंक नीचे टेबल में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
UPSC CSE Prelims Result 2026 - हाइलाइट्स
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टेबल में परीक्षा के नाम से लेकर रिजल्ट जारी होने की तिथि तक आदि के बारे में बताया गया है। उम्मीदवारों को टेबल ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| परीक्षा का नाम | यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा |
| आंसर-की जारी होने की तिथि | 27 मई 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द |
| चयन के चरण | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsconline.nic.in |
UPSC CSE Prelims Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के बाद IAS के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में 56,100 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। बाद में अनुभव होने के बाद सैलरी 2,50,000 रुपये प्रतिमाह दी जाती है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
-
UPSC CSE Prelims Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
UPSC CSE Prelims Result 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने नंबर चेक करें। अगर आप इस परीक्षा में पास हो जाते हैं, तो आपको मेन्स परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। अगर हम इस परीक्षा के पैटर्न की बात करें, तो यह पूरी तरह सब्जेक्टिव होता है। इसमें कुल 9 पेपर शामिल होते हैं, जो आमतौर पर 5 से 7 दिनों के भीतर आयोजित किए जाते हैं। प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय मिलता है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.