UPPSC PCS Vacancy 2026: यूपीपीएससी पीसीएस के 500 रिक्त पदों के लिए आवेदन करने का कल आखिरी मौका, इस लिंक से करें Apply

Last Updated: Jul 26, 2026, 17:00 IST

UPPSC PCS Vacancy 2026: यूपीपीएससी पीसीएस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी दिनांक 27 जुलाई 2026 है। इसके जरिए ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UPPSC PCS Vacancy 2026
UPPSC PCS Vacancy 2026

UPPSC PCS Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में संमेलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी दिनांक 27 जुलाई 2026 है। इस भर्ती अभियान/परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों जैसे डिप्टी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (DSP), खंड विकास अधिकारी (BDO), सहायक श्रम आयुक्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी के तहत ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। 

UPPSC PCS Recruitment 2026 Apply Online Link 

यूपीपीएससी पीसीएस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पूरा कर लें। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, रिक्ति विवरण, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में जानने के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

यूपीपीएससी पीसीएस ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

      क्लिक करें

UPPSC PCS Vacancy Notification 2026 - हाइलाइट्स

यूपीपीएससी पीसीएस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 दिनांक 25 जून 2026 को जारी किया गया था और इसी दिन ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 27 जुलाई 2026 है। नोटिफिकेशन विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2026 के तहत जारी किया गया था। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम  

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)  

परीक्षा का नाम  

संमेलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) 2026

रिक्त पदों की संख्या  

500

विज्ञापन संख्या 

A-1/E-1/2026

नोटिफिकेशन 

जारी

एप्लीकेशन मोड  

ऑनलाइन आवेदन 

रजिस्ट्रेशन तिथि 

25 जून 2026 से 27 जुलाई 2026 तक 

आवेदन करेक्शन तिथि 

03 अगस्त 2026 

चयन प्रक्रिया 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppsc.up.nic.in 

UPPSC PCS Vacancy 2026 Last Date Eligibility Criteria 

यूपीपीएससी पीसीएस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 125 रूपये रखी गई है। 

UPPSC PCS Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपीपीएससी पीसीएस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले  यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • UPPSC PCS Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 26, 2026, 17:00 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News