AIIMS CRE-5 Paper Analysis 2026: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट पेपर-5 विश्लेषण, देखें यहां

Last Updated: Jul 25, 2026, 15:48 IST

AIIMS CRE-5 Paper Analysis 2026: एम्स दिनांक 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के तक कॉमन रिक्रूटमेंट परीक्षा-5 (CRE) का आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। हम आपको नीचे परीक्षा के विश्लेषण और गुड अटैंप्ट्स के बारे में बताएंगे। 

AIIMS CRE-5 Paper Analysis 2026
AIIMS CRE-5 Paper Analysis 2026

AIIMS CRE-5 Paper Analysis 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विभिन्न ग्रुप-बी और ग्रुप-सी नॉन-फैक्ल्टी पदों के लिए 25 से 27 जुलाई 2026 तक कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (CRE) 5 परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा आज 25 जुलाई 2026 को 2 शिफ्ट में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 03:00 से 06:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा की पहली शिफ्ट सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह नेशनल लेवल की परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाती है, जिसमें 2 सेक्शन शामिल होते हैं। पहला सेक्शन जनरल होता है और दूसरा सेक्शन विषय संबंधित होता है। 

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1484 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में 4 स्टेज होती है। पहली स्टेज में लिखित परीक्षा, दूसरी स्टेज में फिजिकल टेस्ट, तीसरी स्टेज में मेडिकल और चौथे स्टेज में इंटरव्यू शामिल होता है। इस लेख में हम आपको शुरुआती उम्मीदवारों के फीडबैक के आधार पर सेक्शन-वाइज समीक्षा, परीक्षा का ओवरऑल कठिन लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

AIIMS CRE 5 Exam Pattern 2026 

एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट पेपर-5 में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल है, जो कुल 400 अंक के होंगे। इसमें जनरल नॉलेज, एप्टिट्यूड, रीज़निंग और कंप्यूटर नॉलेज आदि विषय से प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। बाकी डिटेल्स आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

सेक्शन 

प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक 

अवधि 

जनरल 

20

80

3 घंटे

विषय संबंधित


80

320

 

कुल 

100

400

3 घंटे 

AIIMS CRE 5 Exam Timings 2026

एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट पेपर-5 में कुल 3 चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में स्किल टेस्ट और तीसरे व अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। एग्जाम टाइमिंग के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं।

एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट पेपर-5 शिफ्ट 

एग्जाम टाइमिंग  

रिपोर्टिंग टाइम 

परीक्षा की अवधि 

शिफ्ट-1 (सुबह)

सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बज तक 

सुबह 08.00 बजे

03 घंटे 

शिफ्ट-2 (शाम)

दोपहर 03.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक 

दोपहर 02.00 बजे 

03 घंटे

AIIMS CRE-5 Paper Analysis 2026 (25 जुलाई 2026) - शिफ्ट-1 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स 

उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के अनुसार, परीक्षा कठिन प्रश्नों के साथ मध्यम लेवल की रही। नीचे टेबल में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। 

सेक्शन 

डिफिकल्टी लेवल 

गुड अटैंप्ट्स 

जनरल (जनरल नॉलेज, एप्टिट्यूड, रीज़निंग और कंप्यूटर नॉलेज) 

मध्यम 

15-17

विषय संबंधित 

मध्यम से कठिन 

60-65

ओवरऑल 

मध्यम से कठिन 

70-75

 

ये भी पढ़ें: Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026: इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के पदों पर आवेदन की तिथि बढ़ी, यहां से करें Apply

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 25, 2026, 15:48 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News