देश में कब-कब और किसने संभाला शिक्षा मंत्री का पद? यहां देखें आजादी से अब तक की लिस्ट

Last Updated: Jul 25, 2026, 16:10 IST

Education Minister of India: आज़ादी के बाद से देश का शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय) संभालने वाले नेताओं और उनके कार्यकाल की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते है, जिसमें पहले शिक्षा मंत्री से लेकर अब तक के शिक्षा मंत्रियों के नाम शामिल है।

भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?
भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?

25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह कदम नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है। फिलहाल केंद्र सरकार की तरफ से नए शिक्षा मंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही नए नाम का ऐलान होने की उम्मीद है।

शिक्षा मंत्री का पद होता है अहम 

भारत के शिक्षा मंत्री का पद केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे महत्वपूर्ण पदों में से एक माना जाता है। भारत की आज़ादी के बाद से, कई जाने-माने नेताओं ने शिक्षा मंत्री के तौर पर काम किया है। साथ ही नई नीतियों और सुधारों के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने में अहम रोल निभाया है, जिस कारण इस पद की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

वर्तमान में कौन है देश के शिक्षा मंत्री? 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, अभी फ़िलहाल मोदी सरकार ने किसी नए शिक्षा मंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है, उम्मीद है जल्द ही नए नाम की घोषणा की जाएगी। 

भारत के शिक्षा मंत्रियों की पूरी लिस्ट (1947 से अब तक)

Education Minister of India: आज़ादी के बाद से देश का शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय) संभालने वाले नेताओं और उनके कार्यकाल की पूरी लिस्ट यहां देखें-

शिक्षा मंत्री

कार्यकाल

मौलाना अबुल कलाम आजाद

15 अगस्त 1947 – 2 फरवरी 1958

डॉ. के. एल. श्रीमाली

22 फरवरी 1958 – 31 अगस्त 1963

हुमायूं कबीर

1 सितंबर 1963 – 21 नवंबर 1963

एम. सी. छागला

21 नवंबर 1963 – 13 नवंबर 1966

फ़खरुद्दीन अली अहमद

14 नवंबर 1966 – 13 मार्च 1967

डॉ. त्रिगुण सेन

16 मार्च 1967 – 14 फरवरी 1969

डॉ. वी. के. आर. वी. राव

14 फरवरी 1969 – 18 मार्च 1971

सिद्धार्थ शंकर राय

18 मार्च 1971 – 20 मार्च 1972

एस. नुरुल हसन

24 मार्च 1972 – 24 मार्च 1977

प्रताप चंद्र चंदर

26 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979

डॉ. कर्ण सिंह

30 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980

बी. शंकरानंद

14 जनवरी 1980 – 17 अक्टूबर 1980

एस. बी. चव्हाण

17 अक्टूबर 1980 – 8 अगस्त 1981

शीला कौल

8 अगस्त 1981 – 31 दिसंबर 1984

के. सी. पंत

31 दिसंबर 1984 – 25 सितंबर 1985

पी. वी. नरसिम्हा राव

25 सितंबर 1985 – 25 जून 1988

पी. शिव शंकर

25 जून 1988 – 2 दिसंबर 1989

वी. पी. सिंह (अतिरिक्त प्रभार)

2 दिसंबर 1989 – 10 नवंबर 1990

राजमंगल पांडे

21 नवंबर 1990 – 21 जून 1991

अर्जुन सिंह

23 जून 1991 – 24 दिसंबर 1994

पी. वी. नरसिम्हा राव

24 दिसंबर 1994 – 9 फरवरी 1995

माधवराव सिंधिया

9 फरवरी 1995 – 17 जनवरी 1996

पी. वी. नरसिम्हा राव

17 जनवरी 1996 – 16 मई 1996

मुरली मनोहर जोशी

16 मई 1996 – 1 जून 1996

एस. आर. बोम्मई

5 जून 1996 – 19 मार्च 1998

मुरली मनोहर जोशी

19 मार्च 1998 – 22 मई 2004

अर्जुन सिंह

23 मई 2004 – 22 मई 2009

कपिल सिब्बल

28 मई 2009 – 28 अक्टूबर 2012

एम. एम. पल्लम राजू

28 अक्टूबर 2012 – 26 मई 2014

स्मृति ईरानी

26 मई 2014 – 5 जुलाई 2016

प्रकाश जावड़ेकर

5 जुलाई 2016 – 30 मई 2019

रमेश पोखरियाल 'निशंक'

30 मई 2019 – 7 जुलाई 2021

धर्मेंद्र प्रधान

7 जुलाई 2021 – 25 जुलाई 2026

-

-

भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?

स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान, पत्रकार और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। भारत की आधुनिक शिक्षा प्रणाली, आईआईटी (IITs) और प्रमुख अकादमिक संस्थानों की नींव रखने में उनकी अहम भूमिका रही है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 25, 2026, 16:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News