UP Scholarship 2026 Status: रजिस्ट्रेशन नंबर से स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें, ये रहे सिंपल स्टेप

Last Updated: Mar 9, 2026, 13:54 IST

UP Scholarship Status 2026: हर साल हजारों छात्र यूपी स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में जो छात्र समय पर आवेदन करते हैं और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अपने आवेदन की स्थिति की जानना चाहते हैं। उनके लिए यह लेख काफी मददगार साबित हो सकता है। इस लेख के माध्यम से Step-by-Step गाइड जानें कि कैसे स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन नंबर से स्कॉलरशिप की जांच करें?

UP Scholarship 2026 Application Status
UP Scholarship 2026 Application Status

UP Scholarship Status 2026 : उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप, छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। जहां हर साल हजारों छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते हैं। इसके लिए छात्रों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अपने आवेदन की स्थिति की जांच करना बेहद जरूरी है। पूरी प्रक्रिया की जानकारी के लिए, यूपी स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पेज पर जाएं।

जो छात्र स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे हैं, उनके लिए पंजीकरण संख्या (Registration Number) 2026 के माध्यम से Step-by-Step अपनी यूपी स्कॉलरशिप की स्थिति जांचने के लिए आगे लेख देखें।

UP Scholarship Status 2026: रजिस्ट्रेशन नंबर से स्कॉलरशिप स्टेटस जांचें

यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस की जांच कोई भी छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आसानी से कर सकता है। यह तरीका काफी सरल, सुरक्षित और महत्वपूर्ण है। हमने छात्रों की सुविधा के लिए इस लेख में Step-by-Step गाइड साझा की है। जिसे फॉलो कर कोई भी छात्र अपने स्कॉलरशिप स्वीकृति और भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

UP Scholarship Status PFMS: यूपी स्कॉलरशिप पैमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

यूपी स्कॉलरशिप का भुगतान Public Financial Management System (PFMS) के माध्यम से किया जाता है। आपके आवेदन की स्वीकृति के बाद, सबसे पहले छात्रों को पीएफएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना चाहिए। जिसके बाद अपने बैंक खाते का विवरण या OTR नंबर दर्ज करना होगा। जो कि यह देखने के लिए भुगतान की स्थिति जांचें कि स्कॉलरशिप राशि आपके खाते में जमा हो गई है या नहीं।

How to Check UP Scholarship Status 2026: स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे जांचें?

यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस 2026 जांचने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

Step 1 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं। धोखाधड़ी से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि आप आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर ही विजिट करें।

Step 2 स्टेटस सेक्शन 

होम पेज पर, "UP Scholarship Status 2026" या "स्थिति जांच 2026" खोजें। यह अनुभाग विशेष रूप से छात्रों को अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक करने के लिए बनाया गया है।

Step 3 रजिस्ट्रेशन नंबर डालें

आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपका Registration Number मांगा जाएगा । पंजीकरण के दौरान दिए गए नंबर को ध्यानपूर्वक और ठीक उसी तरह दर्ज करें।

Step 4 शैक्षणिक वर्ष

अब अपना परिणाम सुनिश्चित करने के लिए ड्रॉप डाउन मेनू से संबंधित शैक्षणिक वर्ष 2026 चुनें।

Step 5 स्थिति देखें

सबमिट करें या स्थिति जांचें बटन पर क्लिक करें। आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी, जिसमें आपको निम्नलिखित विवरण दिखाई देगा:

  • सत्यापन लंबित (Pending Verification): आपका आवेदन अभी भी Pending है।

  • स्वीकृत/वितरितApproved/Disbursed): छात्रवृत्ति राशि संसाधित या जमा कर दी गई है।

  • अस्वीकृत (Rejected): आपका आवेदन किसी कारणवश रिजेक्ट कर दिया गया है।

Step 6 स्टेटस स्लिप 

यदि आवश्यक हो, तो आप अपने रिकॉर्ड के लिए Status Slip को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 11:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News