UP Scholarship 2026-27: 11वीं, 12वीं और डिग्री छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट करीब, scholarship.up.gov.in पर करें अप्लाई

Last Updated: Oct 13, 2026, 13:10 IST

UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने दशमोत्तर स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इस स्कॉलरशिप में भाग लेने वाले छात्र scholarship.up.gov.in पर जाकर अप्लाई करने के साथ-साथ कैटेगरी-वाइज इनकम लिमिट और कैटेगरी- वाइज स्कॉलरशिप दरें के बारे में जानें।

up scholarship 2026
up scholarship 2026

UP Postmatric Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कॉलरशिप और फीस प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली (Scholarship and Fee Reimbursement Online System-Saksham) के अंदर शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपने लास्ट चरण में पहुंच गई है। राज्य के लाखों छात्रों के लिए दशमोत्तर (Post Matric Class 11th, 12th एवं Graduation / Postgraduation / Diploma) स्कॉलरशिप का लाभ उठाने का यह लास्ट और फाइनल मौका है। 

ऑफिशियल टाइम-लाइन के अनुसार, छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म की नवीनीकरण (Renewal) करने तथा रजिस्ट्रेशन की प्रिंटेड हार्ड कॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जो छात्र समय रहते अपने फॉर्म को सबमिट नहीं करेंगे, उन छात्रों को इस सेशन की स्कॉलरशिप और फीस रीइंबर्समेंट योजना से वंचित रह सकते हैं।

UP Scholarship 2026-27: मुख्य डेट्स और इंपॉर्टेंट टाइम-लाइन 

दशमोत्तर (11th, 12th व अन्य उच्च शिक्षा सिलेब्स) स्कॉलरशिप सेशन 2026-27 की महत्वपूर्ण डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को आराम से देखकर डिटेल्स को विस्तार से जानें। 

प्रक्रिया 

शुरू होने की डेट 

लास्ट डेट 

अल्पसंख्यक कैटेगरी हेतु NSP पोर्टल पर संस्थान मार्किंग

25 जुलाई 2026

21 सितंबर 2026

छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म का नवीनीकरण व हार्ड कॉपी जमा करना

15 सितंबर 2026

15 अक्टूबर 2026

शिक्षण संस्थान द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण व डेटा फॉरवर्ड करना

15 सितंबर 2026

25 अक्टूबर 2026

ऑफिशियल पोर्टल

scholarship.up.gov.in

—

UP Scholarship 2026-27 Eligibility Criteria: इनकम लिमिट और कैटेगरी -वाइ़ज नियम

यूपी स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कैटेगरी-वाइज सख्त एलिजिबिलिटी क्रैटेरीया और नियमों को निर्धारित किए गए हैं:

1. मूल निवास (Domicile Requirement):

  • छात्र का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी (Resident of Uttar Pradesh) होना जरूरी है।
  • राज्य के बाहर अध्ययनरत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सामान्य कैटेगरी के वे छात्र भी एलिजिबल हैं, जो यूपी के मूल निवासी हैं। साथ ही, अन्य राज्यों के शासकीय व सहायता प्राप्त संस्थानों में पढ़ रहे हैं।

2. वार्षिक पारिवारिक इनकम लिमिट (Annual Income Limit): Category-Wise Eligibility Criteria & Annual Income Limit 

स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु छात्र के परिवार की सभी स्रोतों से कुल साल इनकम लिमिट निम्नलिखित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। कैटेगरी-वाइज के इनकम लिमिट के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

  • सामान्य वर्ग (General Category): अधिकतम 2.0 लाख हर साल 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC Category): अधिकतम 2.0 लाख हर साल
  • अल्पसंख्यक वर्ग (Minority Category): अधिकतम 2.0 लाख हर साल
  • अनुसूचित जाति (SC Category): अधिकतम 2.5 लाख हर साल
  • अनुसूचित जनजाति (ST Category): अधिकतम 2.5 लाख हर साल

कैटेगरी- वाइज स्कॉलरशिप दरें (Scholarship Rates Overview)

सक्षम पोर्टल (SAKSHAM) द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार, छात्रों को उनके सिलेब्स समूह और आवास स्थिति (Day Scholar या Hostler) के आधार पर फाइनेंशियल सहायता प्रदान की जाती है:

सिलेब्स समूह 

OBC / Minority / General (Day Scholar)

OBC / Minority / General (Hostler)

SC / ST Category (Day Scholar)

SC / ST Category (Hostler)

Group I (Degree/Engg/Med)

550 / माह

1,200 / माह

7,000 / साल

13,500 / साल

Group II (Diploma/Professional)

530 / माह

820 / माह

6,500 / साल

9,500 / साल

Group III (UG/PG Non-Tech)

300 / माह

570 / माह

3,000 / साल

6,000 / साल

Group IV (Class 11th & 12th)

230 / माह

380 / माह

2,500 / साल

 

UP Scholarship Online Form 2026-27 - यहां क्लिक करें 

कब आएगी SAKSHAM स्कॉलरशिप?

फॉर्म रिन्यूवल वाले छात्रों को पहले 1 से 10 दिसंबर 2026 तक राशि भेजी जा सकती है। इसके बाद संदेहास्पद / गलत डाटा हेतु कार्यवाही के बाद दोबारा 16 जनवरी से लेकर 25 जनवरी 2027 तक धनराशि का अंतरण किया जा सकता है।

साथ ही, फ्रेश स्टूडेंट्स के लिए धनराशि 21 से 31 दिसंबर 2026 तक वहीं संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही के बाद दोबारा से धनराशि को 27 से लेकर 31 जनवरी 2027 तक ट्रांसफर किया जायेगा।

Step-by-Step Guide to Apply Online at scholarship.up.gov.in

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स के बारे में जानने के लिए सभी लोग नीचे दिए गए इन स्टेप्स को देखें। 

  • सभी लोग scholarship.up.gov.in पोर्टल पर विजिट करें। 
  • Student के ऑप्शन को क्लिक करें।
  • फिर, सबसे पहले अपना OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) को पूरा करें। 
  • Fresh या Renewal में से अपना ऑप्शन चुनकर लॉगिन करें। 
  • लॉगिन करने के बाद अपनी पढ़ाई व प्राइवेट डिटेल्स की जानकारी को सही-सही फिल करें।
  • डिटेल्स फिल करने के बाद फॉर्म को ध्यान से चेक करें। फिर, इसे सबमिट कर दें। 
  • सबमिट करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी का प्रिंटआउट निकाल लें।
  • प्रिंटआउट के साथ अपने सभी जरूरी कागजात (आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि) लगाकर 15 अक्टूबर 2026 से पहले अपने स्कूल/कॉलेज में जमा कर दें।

क्या फॉर्म भरने के साथ ली जाएगी फीस? 

हम आपको बता दें कि किसी भी छात्र को स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी। साथ ही, सभी कैटेगरी के छात्रों का फ्री में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। 

Mandatory Documents Checklist for Fresh & Renewal Candidate

छात्र SAKSHAM स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने वक्त सभी छात्र नीचे दिए गए इन इंपॉर्टेंट डॉक्युमेंट को पहले से ही तैयार रखें। 

1. आधार कार्ड/ पैन कार्ड

2. आय प्रमाण पत्र

3. जन्म प्रमाण पत्र

4. निवास प्रमाण पत्र

5. पिछले साल की मार्कशीट

6. फीस की रसीद

7. बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी

8. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

9. पासपोर्ट साइज फोटो

10. नामांकन संख्या 

छात्रों के लिए इंपॉर्टेंट डिटेल्स और टिप्स 

  • बैंक खाते को आधार से लिंक करें (Aadhaar Seeding): समाज कल्याण विभाग द्वारा स्कॉलरशिप की राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। यदि आपका बैंक खाता आधार से सीडेड (Seeded) नहीं है, तो भुगतान अटक सकता है।
  • बायोमेट्रिक उपस्थिति (Biometric Attendance): साल 2026-27 से शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रों का बायोमेट्रिक सत्यापन और 75% उपस्थिति फिल करना जरूरी किया गया है।
  • आय प्रमाण पत्र का भौतिक सत्यापन: आय प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से जारी होना चाहिए और उसकी वैधता अवधि (3 साल) रजिस्ट्रेशन की लास्ट तक प्रभावी होनी चाहिए।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 13, 2026, 13:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News