Bihar BPSC PO Final Answer Key 2026 जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें पेपर PDF

Last Updated: Oct 13, 2026, 13:52 IST

Bihar BPSC PO Final Answer Key 2026 OUT: जिन अभ्यर्थियों ने प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (Prosecution Officer) परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाई थी, वे अब आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से फाइनल उत्तर कुंजी (Final Answer Key) की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar BPSC PO Final Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।
Bihar BPSC PO Final Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।

Bihar BPSC PO Final Answer Key 2026 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराई थीं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उसके आधार पर अपने अंकों का आकलन कर सकते हैं।

Screenshot 2026-10-13 132701

Bihar BPSC PO Final Answer Key 2026 PDF Download Link

BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक फाइनल आंसर की PDF जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक की मदद से General Studies (सामान्य अध्ययन) और Law (विधि) दोनों विषयों की उत्तर कुंजी का PDF डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

BPSC PO Final Answer Key 2026 PDF Link

General Studies

Law

Bihar PO Question Booklet 2026 PDF Link

General Studies

Law

BPSC Prosecution Officer Final Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in खोलें।

  2. होमपेज पर "Final Answer Key: General Studies & Law (Advt. No. 13/2026)" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपने संबंधित विषय (General Studies या Law) का PDF लिंक चुनें और उसे डाउनलोड कर लें।

  4. अपने Question Booklet Series के अनुसार सही उत्तरों का मिलान करें।

  5. अंत में पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

BPSC असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (PO) भर्ती 2026: कितने पद भरे जाएंगे?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के अंतर्गत अभियोजन पदाधिकारी के कुल 300 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती विज्ञापन (सं.-13/2026) के तहत, अनारक्षित वर्ग के लिए 129, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 29, अनुसूचित जाति के लिए 42, अनुसूचित जनजाति के लिए 07, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 64, पिछड़ा वर्ग के लिए 25 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 04 पद आरक्षित हैं।

कुल पदों में से 99 पद महिलाओं के लिए 35% हॉरिज़ॉन्टल रिज़र्वेशन के तहत आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के पोता-पोत्ती/नाती-नतीनी के लिए 6 पद तथा दिव्यांगजनों के विभिन्न वर्गों (दृष्टि बाधित, मूक बधिर, अस्थि दिव्यांग और मनोविकार/बहुदिव्यांग) के लिए प्रत्येक श्रेणी में 3-3 पद आरक्षित हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 13, 2026, 13:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News