UP Board Exams 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 51,98,000+ रजिस्ट्रेशन, जानें किस कक्षा में कितने छात्र

Last Updated: Oct 13, 2026, 13:54 IST

UP Board Exams 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की फाइनल बोर्ड एग्जाम 2027 की डेट्स वेबसाइट पर ऑफिशियल रूप से जारी कर दी हैं। 5 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले इन एग्जाम में रिकॉर्ड 51.98 लाख से अधिक छात्र इस साल 2026-27 शामिल होंगे। 

UP Board Exams 2027 Total Student Registration
UP Board Exams 2027 Total Student Registration

UP Board Exams 2027 Total Student Registration: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 की हाईस्कूल (Class 10th) और इंटरमीडिएट (Class 12th) बोर्ड एग्जाम की तैयारियों को लास्ट रूप देना शुरू कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नई अपडेट्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2027 के बोर्ड एग्जाम में प्रदेश भर से 51.98 लाख से अधिक यानी 51,98,000+ छात्र शामिल होंगे।

यूपी बोर्ड एग्जाम का आयोजन इस साल 5 फरवरी 2027 से 24 फरवरी 2027 तक किया जा रहा है। मात्र 20 दिनों में दोनों क्लासेस के एग्जाम खत्म कर दिए जाएंगे। इन एग्जाम के लिए आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था काफी ज्यादा की गई है।

UP Board Exams 2027: रजिस्ट्रेशन और डिटेल्स 

यूपी बोर्ड 2027 के एग्जाम में सम्मिलित होने वाले छात्रों का कक्षा-वाइज और एग्जाम डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स और आंकड़े 

एग्जाम संचालन संस्था

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज

क्लासेस 

कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट)

कुल रजिस्टर्ड छात्र 

51.98 लाख से अधिक (Over 51.98 Lakhs)

एग्जाम शुरू होने की डेट 

5 फरवरी 2027

एग्जाम खत्म होने की डेट 

24 फरवरी 2027

कुल एग्जाम के दिन 

20 दिन

एग्जाम शिफ्ट 

प्रथम शिफ्ट : 8:30 AM – 11:45 AM

द्वितीय शिफ्ट : 2:00 PM – 5:15 PM

ऑफिशियल वेबसाइट

upmsp.edu.in

UP Board Class 10th, 12th Time Table 2027 Released - यहां क्लिक करें

यूपी बोर्ड 2027 एग्जाम का समय-सारणी पैटर्न और शिफ्ट टाइमिंग्स

यूपी बोर्ड की एग्जाम रोजाना दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएंगी:

  • प्रथम शिफ्ट (Morning Shift): सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक। यह मुख्य रूप से हाईस्कूल एग्जाम के लिए है। 
  • द्वितीय शिफ्ट (Evening Shift): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक। यह मुख्य रूप से इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए है। 

छात्रों को क्वश्न पेपर पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

51.98 लाख छात्रों के लिए बोर्ड का नया सुरक्षा एवं एंटी-चीटिंग मॉडल

एशिया के सबसे बड़े एग्जाम बोर्ड्स में से एक यूपी बोर्ड ने नकलविहीन एग्जाम (Cheating-Free Exam) कराने के लिए निम्नलिखित नई गाइडलाइंस लागू करने का फैसला किया है:

  • वॉइस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे: सभी एग्जाम सेंटर के एग्जाम कक्षों में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।
  • कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग: लखनऊ स्थित राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से प्रदेश के सभी एग्जाम सेंटर की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए निगरानी की जाएगी।
  • बारकोडेड आंसर-की: फर्जी आंसर-की के इस्तेमाल को रोकने के लिए सभी कापियों पर विशेष बारकोड और मोनोग्राम दिए जाएंगे।

UP Board Class 10th & 12th Date Sheet PDF कैसे डाउनलोड करें?

छात्र UP Board Class 10th & 12th Date Sheet PDF को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल पोर्टल पर upmsp.edu.in विजिट करें। 
  2. होमपेज को स्क्रॉल करके 'महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड' (Important Information & Downloads) सेक्शन पर जाएं।
  3. 'हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 की समय सारणी' लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपके सामने टाइम टेबल की PDF खुल जाएगी, इसे सुरक्षित डाउनलोड कर लें।

यहां भी पढ़े: up board exam date 2027: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेटशीट जारी, upmsp.edu.in से डाउनलोड करें PDF

यहां भी पढ़े: UP Scholarship 2026-27: 11वीं, 12वीं और डिग्री छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट करीब, scholarship.up.gov.in पर करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 13, 2026, 13:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News