UP SI Admit Card 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated: Mar 12, 2026, 13:30 IST

UPPRPB ने 14 और 15 मार्च 2026 की परीक्षा के लिए यूपी एसआई एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

UP Police SI Admit Card 2026 Link
UP Police SI Admit Card 2026 Link

UP Police SI Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। उम्मीदवार जिसने एसआई के 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल  टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

कब होगी यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2026?

UP Police SI Written Exam 2026 14 और 15 मार्च 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए इसे दो शिफ्ट में कराया जाएगा:

  • पहली शिफ्ट: 10:00 AM से 12:00 PM

  • दूसरी शिफ्ट: 03:00 PM से 05:00 PM

UP Police SI Admit Card 2026 Download Link

यूपी एसआई एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक uppbpb.gov.in पर एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग, रोल नंबर और जरूरी निर्देश ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है।

UP SI Admit Card 2026 Download Link

यहां क्लिक करें

UPPBPB UP SI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट्स की आसानी के लिए हमने, UPPBPB य़ूपी SI एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं। 

  • सबसे पहले UP Police Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर / आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

  • एडमिट कार्ड को चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

UPPBPB हेल्प लाइन नंबर

Screenshot 2026-03-12 121051

 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 12, 2026, 12:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News