UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jul 14, 2026, 10:40 IST

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस लेख में रिजल्ट की संभावित तारीख, अनुमानित कट-ऑफ और चयन प्रक्रिया के अगले चरणों की जानकारी दी गई है।

UP Police Constable Result 2026 Kab Aayega
UP Police Constable Result 2026 Kab Aayega

UP Police Constable Result 2026 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अभी तक परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना है कि रिजल्ट जुलाई 2026 के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। PST से जुड़ी तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार रिजल्ट से संबंधित मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम

पुलिस कांस्टेबल

कुल रिक्त पदों की संख्या

32,679

परीक्षा तिथि

8, 9 और 10 जून 2026

परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश के 75 जिले

कुल आवेदन

28.86 लाख से अधिक

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार

21,92,236

उपस्थिति

75.94%

UP Police रिजल्ट

जुलाई 2026 ( चौथा सप्ताह संभावित)

रिजल्ट का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UP Police Constable Result 2026 Kab Aayega?

यही सवाल इस समय सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया जा रहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम कब जारी किया जाएगा?। ध्यान दें कि बोर्ड ने अभी तक नतीजे घोषित करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। हालांकि, ऐसा अनुमान है कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे जुलाई 2026 के आखिर तक जारी किए जा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

यूपी पुलिस भर्ती 2026: 75 जिलों में हुई लिखित परीक्षा

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 8 से 10 जून तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से कुल 21,92,236 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिससे कुल उपस्थिति 75.94% दर्ज की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहें हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम भर्ती बोर्ड कुल 32,679 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।

UPP Police Constable Result 2026 Kaise Check Kare?

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में "UP Police Constable Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

  • रिजल्ट में अपने प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य विवरण ध्यान से चेक करें ।

  • अंत में इसकी PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी लें।

UP Police Constable Result 2026 Scorecard Details

रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • श्रेणी (Category)
  • प्राप्त अंक
  • क्वालिफाई स्टेटस
  • कटऑफ अंक

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद क्या होगा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद सभी पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/दौड़) के लिए बुलाया जाएगा।

UP Police Constable Result FAQs-

Q1. UP Police Constable Result 2026 कब आएगा?

बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के आख़री हफ़्ते तक जारी होने की उम्मीद है। 

Q2. UP Police Constable Result कहां चेक करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 10, 2026, 10:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News