UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा का नोटिस जारी कर दिया है। जिसके अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 8, 9 और 10 जून, 2026 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन किया था, उन्हें अब परीक्षा में शामिल होना होगा। एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट के लिए लेख में दिया गया पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
UP Police Constable Exam Date 2026: नोटिस जारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल, कांस्टेबल स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, कांस्टेबल पीएससी महिला, कांस्टेबल पीएससी सशस्त्र पुलिस, जेल वॉर्डर और घुडसवार पुलिस पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल शेड्यूल देखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिस यहां उपलब्ध करा दिया है।
UP Police Constable Exam Date 2026: जरूरी डेट
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार यूपी होम गार्ड परीक्षा तिथि 2026 से जुड़ी जरूरी डेट नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| इवेंट्स | जरूरी डेट |
| सिटी स्लिप कब तक आएगी | मई (संभावित) |
| एडमिट कार्ड कब आएंगे | जून, 2026 |
| परीक्षा तिथि | 8, 9 और 10 जून, 2026 |
UP Police Constable Exam Date 2026: एग्जाम पैटर्न
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न समझने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
| इवेंट्स | डिटेल्स |
| परीक्षा का नाम | यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम |
| विषय | सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता, मानसिक योग्यता, बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता |
| परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
| प्रश्नों के प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रकार और MCQ टाइप |
| प्रश्नों की कुल संख्या | 150 |
| कुल अंक | 300 |
| परीक्षा की अवधि | 2 घंटे |
| निगेटिव मार्किंग | नहीं |