UP Lekhpal Salary 2026: यूपी लेखपाल इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते और सुविधाएं

Last Updated: May 13, 2026, 18:50 IST

यूपी लेखपाल पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत आकर्षित सैलरी दी जाती है। उम्मीदवारों को लगभग ₹25,000 से ₹35,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा। वेतन स्तर 3 के अंतर्गत उम्मीदवार को भत्ते और सुविधाएं भी प्राप्त होते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक प्रतिष्ठित नौकरी के साथ - साथ वेतन संरचना, चिकित्सा सुविधाएं, पेंशन लाभ और पदोन्नति के अवसर प्रदान करती है। 

UP Lekhpal Salary 2026 Per Month
UP Lekhpal Salary 2026 Per Month

UP Lekhpal Salary 2026: यूपी लेखपाल से जनता के कल्याण और ग्रामीण क्षेत्र में सभी प्रकार के डेटा का प्रबंधन करने आदि की अपेक्षा की जाती है। लेखपाल का वेतन और जॉब प्रोफाइल काफी लुभावना हैं। इसलिए ये नौकरी अपने रुतबे के कारण भी कई उम्मीदवारों को आकर्षित करती है। यूपीएसएसएससी द्वारा वेतन में अच्छी वृद्धि दिए जाने के कारण हर साल हजारों उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। 

आज हम इस लेख में उत्तर प्रदेश लेखपाल की इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते और मिलने वाले लाभों के बारे में जानेंगे। इस लेख में आपको 7वें वेतन आयोग के बाद यूपी लेखपाल के वेतन, जिम्मेदारियों, लाभों के बारे में बताया गया है। 

यूपी लेखपाल सैलरी 2026

इस साल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल के लिए सैलरी पैकेज अलग से निर्धारित किया गया है। आकर्षक वेतन और विभिन्न भत्तों के अतिरिक्त, उम्मीदवारों को मेडिकल सुविधाएं भी मिलेगी। यूपी लेखपाल को दिए जाने वाले वेतन ढांचे (Salary Structure), कार्य जिम्मेदारियों और भत्तों के बारे में जानकारी नीचे दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में लेखपाल का वेतन कई विशेषाधिकारों और लाभों के साथ आता है जो संभावित उम्मीदवारों को आकर्षित करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ अनेक लाभ और मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान करती है। इस लेख में हमने 7वें वेतन आयोग के अनुसार यूपी लेखपाल वेतन 2026, लाभ और भत्ते के अवसरों के बारे में बताया है। 

UP Lekhpal Salary 2026: हालाइट्स 

7वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद यूपीएसएसएससी लेखपाल कर्मचारियों की सैलरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

पोस्ट का नाम

राजस्व लेखपाल

मूल वेतन

21,700 रुपये प्रति माह

हर महीने मिलने वाली सैलरी

लगभग 25,000 से 35,000 रुपये प्रति माह

महंगाई भत्ता

सरकारी मानदंडों के अनुसार

मकान किराया भत्ता

पोस्टिंग के अनुसार

पात्रता

12वीं उत्तीर्ण और पीईटी स्कोर

नौकरी का स्वरूप

स्थिर (Permanent Job)

ऑफिशियल वेबसाइट

upssc.gov.in

यूपी लेखपाल सैलरी स्ट्रक्चर 2026

7वें वेतन आयोग के तहत उत्तर प्रदेश लेखपाल को मिलने वाली सैलरी का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है। भत्ते, इन हैंड सैलरी के बारे में जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

यूपी लेखपाल सैलरी स्ट्रक्चर 2026

वेतन स्तर

स्तर–3

मूल वेतन

₹21,700

ग्रेड पे

₹2,000

हाथ में वेतन

₹25,000 – ₹35,000 (लगभग)

महंगाई भत्ता (DA)

मूल वेतन का लगभग 28% (लगभग ₹6,076)

मकान किराया भत्ता (HRA)

₹2,000 – ₹4,000

यात्रा भत्ता (TA)

₹1,500 – ₹3,000

अतिरिक्त लाभ

दैनिक भत्ता, श्रम भत्ता (HRA), श्रम भत्ता (TA), पेंशन लाभ

7वें वेतन आयोग के बाद यूपी लेखपाल की सैलरी 2026

उत्तर प्रदेश लेखपाल की सैलरी 7वें वेतन आयोग के बाद जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

वेतनमान 

7वां सीपीसी (केंद्रीय वेतन आयोग) 

1S – 1-8

15,000 रुपये – 60,000 रुपये

2S – 9-15

30,000 रुपये – 1,00,000 रुपये

3S – 16-23

50,000 रुपये – 1,50,000 रुपये

4S – 24-30

1,00,000 रुपये – 2,00,000 रुपये

यूपी लेखपाल सिलेबस 2026: यूपी लेखपाल नया परीक्षा पैटर्न

UP Lekhpal Grade Pay: 7वें वेतन आयोग के बाद ग्रेड पे

पहले 6वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश लेखपाल की शुरुआती सैलरी 5200 रुपये से 20,200 रुपये तक थी। जिसमें 1900 रुपये का ग्रेड पे शामिल था। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के लागू होने के बाद,  शुरुआती सैलरी 15,000 रुपये से बदलकर 60,000 रुपये हो गया है, जिसमें 5400 रुपये का ग्रेड पे शामिल है। ग्रेड पे उत्तर प्रदेश लेखपाल के वेतन पैकेज का एक निश्चित और महत्वपूर्ण घटक है, जो वेतन संरचना में उच्च पदों पर पदोन्नति के साथ बढ़ता रहता है। उम्मीदवारों को प्रत्येक माह जारी की गई वेतन पर्ची पर अपना ग्रेड पे अवश्य देखना चाहिए।

भत्ते और सुविधाएं

भत्ते : उत्तर प्रदेश लेखपाल द्वारा मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता निर्धारित दरों पर भुगतान किया जाना अपेक्षित है। लेकिन ये भत्ते केवल उन्हीं कर्मचारियों को दिए जाते हैं जो विभागीय आवास सुविधा और परिवहन सुविधा का लाभ नहीं उठाते हैं।

यूपी लेखपाल चिकित्सा सुविधाएं या पेंशन योजना : उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार, लेखपालों को नई पेंशन योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्हें अवकाश यात्रा रियायत, समूह बीमा एचआरए जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, साथ ही स्वयं आश्रितों के लिए चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। परिवहन शुल्क और घर निर्माण के लिए धन भी दिया जाता है।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 18:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News