Post Basic BSc Nursing (PBN26) एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से देखें Official Notification

Last Updated: May 13, 2026, 19:04 IST

Post Basic BSc Nursing (PBN26) उन GNM डिप्लोमा के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो 2 साल के इस प्रोफेशनल डिग्री कोर्स के जरिए 'ग्रेजुएट नर्स' बनना चाहते हैं। इस एंट्रेंस एग्जाम की डेट्स जारी कर दी गई है। छात्र यहां से ऑफिशियल PDF देखें। 

Post Basic BSc Nursing (PBN26) एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से देखें Official Notification
Post Basic BSc Nursing (PBN26) एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से देखें Official Notification

Post Basic BSc Nursing (PBN26) उन नर्सों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपने डिप्लोमा (GNM) को डिग्री में बदलना चाहते हैं। साल 2026 के एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से आप देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं। 

Post Basic BSc Nursing करियर से जुड़ी डिटेल्स 

Post Basic BSc Nursing की यह 2 साल की एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है, जिसे विशेष रूप से GNM (General Nursing and Midwifery) पास कर चुके छात्रों के लिए बनाया गया है। इस कोर्स को करने के बाद आप न केवल एक 'ग्रेजुएट' नर्स कहलाते हैं, बल्कि आपकी सेलेरी और प्रमोशन के अवसर भी बढ़ जाते हैं। यहां से देखें एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स। 

इवेंट 

जानकारी

एग्जाम का नाम

Post Basic BSc Nursing Entrance Exam 2026

कोर्स की अवधि

2 साल 

एग्जाम लेवल 

राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय

रजिस्ट्रेशन मोड 

ऑनलाइन (अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से)

प्रश्न प्रकार

वस्तुनिष्ठ (MCQs)

Post Basic BSc Nursing (PBN26) के एग्जाम डेट की PDF - यहां क्लिक करें

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस एग्जाम में बैठने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना जरूरी है:

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्रों ने 10+2 (कक्षा 12वीं) साइंस स्ट्रीम (PCB) से पास की हो।
  • डिप्लोमा: छात्र के पास GNM का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • रजिस्ट्रेशन: छात्रों का किसी भी राज्य नर्सिंग काउंसिल (State Nursing Council) में RNRM (Registered Nurse Registered Midwife) के रूप में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु आमतौर पर 17 साल होनी चाहिए (अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग राज्यों और संस्थानों के अनुसार भिन्न हो सकती है, जो प्रायः 35 से 45 वर्ष तक होती है)।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

एंट्रेंस एग्जाम के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर "PBN26 Admit Card" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि को फिल करें।
  4. स्क्रीन पर दिख रहा 'कैप्चा कोड' भरें और 'Submit' बटन दबाएं।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा; इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एग्जाम का सिलेबस और पैटर्न

PBN26 की एग्जाम में मुख्य रूप से वही सब्जेक्ट पूछे जाते हैं, जो आपने अपने GNM डिप्लोमा के दौरान पढ़े हैं।

  1. Nursing Foundation: बुनियादी नर्सिंग कौशल।
  2. Medical-Surgical Nursing: विभिन्न बीमारियों और उनके उपचार की जानकारी।
  3. Community Health Nursing: सामुदायिक स्वास्थ्य और सेवाएं।
  4. Mental Health Nursing: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषय।
  5. Anatomy & Physiology: मानव शरीर की संरचना और कार्य।
  6. General Knowledge: सामान्य ज्ञान और वर्तमान घटनाक्रम।

यहां भी पढ़े: CBSE 12th Supplementary Exam 2026: 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स हुई जारी, LOC प्रक्रिया - 2 जून से शुरू

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 19:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News