UP Board Result 2026 Date, Time [OUT]: UPMSP 10वीं, 12वीं रिजल्ट का ऑफिशियल नोटिस जारी, इन वेबसाइटों पर मिलेगा मार्कशीट लिंक

Last Updated: Apr 22, 2026, 13:41 IST

UP Board Result 2026 का आधिकारिक नोटिस जारी हो गया है। UPMSP 10वीं और 12वीं रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। छात्र जिसने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा दी है, वे upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर दर्ज करके डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board Result 2026 Date, Time [OUT]
UP Board Result 2026 Date, Time [OUT]

UP Board Result 2026 Date and Time OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र अपना यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। यूपी दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके अलावा, छात्र DigiLocker, UMANG ऐप, SMS और Jagran Josh वेबसाइट के माध्यम से भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

UP Board Result 2026 Live

Screenshot 2026-04-22 133506

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026- मुख्य जानकारी

छात्र नीचे दी तालिका में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 के बारे में सभी जानकारी देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

बोर्ड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद

कक्षा

10वीं और 12वीं

परीक्षा तिथि

28 फरवरी से 12 मार्च 2026

रिजल्ट तिथि

23 अप्रैल 2026 शाम 4 बजे

वेबसाइट

upmsp.edu.in, upresults.nic.in

रिजल्ट देखने के तरीके

वेबसाइट, SMS, DigiLocker, Jagran Josh

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डेट

  • परीक्षा तिथि: 18 फरवरी से 12 मार्च 2026

  • रिजल्ट तिथि: 23 अप्रैल 2026

  • रिजल्ट का समय: शाम 4 बजे

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डेट

  • परीक्षा तिथि: 18 फरवरी से 12 मार्च 2026

  • रिजल्ट तिथि: 23 अप्रैल 2026

  • रिजल्ट का समय: शाम 4 बजे

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट

छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • upresults.nic.in

  • upmsp.edu.in

  • results.upmsp.edu.in

  • results.digilocker.gov.in

  • web.umang.gov.in

UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के तरीके

छात्र अपने रिजल्ट को कई तरीकों से देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट

  • SMS के माध्यम से

  • DigiLocker

  • UMANG App

  • Jagran Josh

ऑनलाइन कैसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026?

  1. आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं

  2. UP Board 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें

  3. रोल नंबर दर्ज करें

  4. सबमिट करें

  5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

  6. मार्कशीट डाउनलोड कर लें

SMS से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नही है वे SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पाने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. मोबाइल में SMS ऐप खोलें

  2. टाइप करें:

    • 10वीं के लिए: UP10 <space> रोल नंबर

    • 12वीं के लिए: UP12 <space> रोल नंबर

  3. इसे 56263 पर भेजें

  4. आपका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा

DigiLocker से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप digilocker.gov.in वेबसाइट या ऐप डाउनलोड करें

  • फिर अपना आधार नंबर से साइन अप करें

  • इसके बाद सर्च वार में UP Board Result लिखें।

  • कक्षा 10वीं या 12वीं चुनें

  • यूपी बोर्ड सेलेक्ट करें

  • रोल नंबर और वर्ष दर्ज करें

  • स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी

UPMSP 10th, 12th मार्कशीट में दी गई जानकारी

यूपीएमएसपी 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण होंगे, जिसे डाउनलोड करने के बाद छात्रों को जरूर चेक करने चाहिए:

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • माता-पिता का नाम

  • स्कूल/जिला कोड

  • विषयवार अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल)

  • कुल अंक

  • अधिकतम अंक

  • रिजल्ट/डिवीजन

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 22, 2026, 13:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News