NBEMS FMGE 2026 Registration Start: FMGE के लिए natboard.edu.in पर करें रजिस्ट्रेशन, पूरी डिटेल्स यहां देखें

Last Updated: Apr 22, 2026, 13:12 IST

NBEMS ने FMGE जून 2026 सेशन में होने वाले एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। छात्र यहां से जानें कब तक खुली रहेगी रजिस्ट्रेशन विंडो। साथ ही, जानें कैसे करें अप्लाई।

NBEMS FMGE June 2026 Registrations Begun
NBEMS FMGE June 2026 Registrations Begun

NBEMS FMGE 2026 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने FMGE जून 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो छात्र भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करना चाहते हैं, उनके लिए यह स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना बेहद जरूरी है।

FMGE जून 2026 सेशन के रजिस्ट्रेशन 11 मई, 2026 को रात 11:55 बजे तक के लिए खुले रहेंगे। साथ ही, यह ऑनलाइन करना होगा। छात्रों की इस प्रक्रियो को पूरा करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। FMGE जून 2026 सेशन का एग्जाम 28 जून 2026 को आयोजित किया गया है। साथ ही, कंप्यूटर आधारित इस एग्जाम भारत भर के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया जाएगा। 

NBEMS FMGE जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

FMGE जून 2026 सेशन की महत्वपूर्ण डेट्स 

NBEMS द्वारा जारी ऑफिशियल कार्यक्रम के अनुसार छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुल गई है। लास्ट समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए छात्र समय के अंदर ही फॉर्म को फिल कर लें। 

कार्यक्रम डेट 
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 21 अप्रैल 2026 (दोपहर 3:00 बजे)
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  11 मई 2026 (रात 11:55 बजे तक)
एडिट विंडो (सुधार का मौका) 16 मई से 18 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 24 जून 2026
एग्जाम की डेट 28 जून 2026
एग्जाम का रिजल्ट  28 जुलाई 2026 (एक्सपेक्टेड)

NBEMS FMGE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्र NBEMS FMGE 2026 के फॉर्म में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

2. 'परीक्षा' टैब के अंतर्गत, FMGE टैब पर क्लिक करें।

3. अब, जून 2026 टैब के अंतर्गत एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।

4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करके रजिस्टर करें।  

5. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और जमा करने के लिए समीक्षा करें।

6. फिर, भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें। 

यहां भी पढ़े: uttarakhand board result 2026: 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक जारी होगा रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 22, 2026, 13:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News