UP APO Admit Card 2026 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 आज, 12 मार्च 2026 को ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया है। सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 182 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं । प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट आउट और वैध फोटो पहचान पत्र एग्जाम सेंटर में ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कार्ड डाउनलोड करने के तुरंत बाद उस पर दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी की जांच कर लें और फोटो या हस्ताक्षर में किसी भी प्रकार की गलति होने पर आयोग के हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
UPPSC APO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 12 मार्च, 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है । यह हॉल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें आपका रोल नंबर, आवंटित परीक्षा केंद्र का पता और 22 मार्च, 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए निर्धारित समय सारिणी की जानकारी दी गई है।
UPPSC APO Admit Card 2026: हाइलाइट्स
उम्मीदवारों को यूपीपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरण जैसे परीक्षा तिथि, ऑफिशियल वेबसाइट जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) |
| संगठन | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| परीक्षा तिथि | 22 मार्च, 2026 |
| एडमिट कार्ड की स्थिति | जारी 12 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UP APO Admit Card 2026: डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार यूपी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक को सीधे यूपीपीएससी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं । पीडीएफ प्राप्त करने के लिए, लॉगिन पेज पर जन्मतिथि और लिंग दर्ज करें। परीक्षा तिथि से पहले अपना हॉल टिकट प्रिंट कर पीडीएफ डाउनलोड करें।
यूपी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
यूपी एपीओ 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके आसानी से यूपी एपीओ 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'महत्वपूर्ण अलर्ट' या 'डाउनलोड सेगमेंट' पर जाएं।
-
अब "सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन पत्र के अनुसार अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और लिंग दर्ज करें।
-
'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' बटन पर क्लिक करें।
-
पीडीएफ फाइल को सेव करें और परीक्षा के दिन के लिए एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation