UP APO Admit Card Soon 2026: यूपीपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड जल्द जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Mar 8, 2026, 16:06 IST

UP APO Admit Card 2026: यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी पदों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इसकी प्रारंभिक परीक्षा पूरे राज्य में  22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। आप नीचे लेख में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, हॉल टिकट डाउनलोड लिंक सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

UP APO Admit Card 2026
UP APO Admit Card 2026

UP APO Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के पदों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इसकी प्रारंभिक परीक्षा पूरे राज्य में 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  

UP APO Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) की लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे प्रतिस्पर्धी विधिक परीक्षाओं में से एक है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है। 

यूपी APO एडमिट कार्ड 2026 

डाउनलोड लिंक जल्द जारी 

UP APO Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

UPPSC के अंतर्गत APO पदों के चयन में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में इंटरव्यू शामिल है। आयोग द्वारा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां शामिल है। आप नीचे दी गई टेबल से APO एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

संस्था 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

पद का नाम 

सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 

परीक्षा तिथि 

22 मार्च 2026 

एडमिट कार्ड 

जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppsc.up.nic.in

UP APO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

UP APO एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। 

  • Download UP APO Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और जेंडर सहित अन्य डिटेल्स भरें।  

  • सबमिट पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। 

एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ जरूर साथ लेकर जाएं। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुँचें। हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी अध्ययन सामग्री साथ न ले जाएं। 

ये भी पढ़ें: India Post Recruitment 2026: भारतीय डाक में मकैनिक, इलेक्ट्रीशियन और टर्नर सहित पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 8, 2026, 16:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News