Live

LIVE- UGC NET Answer Key 2026: इंतजार खत्म! इस Date को जारी होगी यूजी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां मिलेगा Response Sheet Link

Vijay Pratap Singh
Aug 12, 2026, 16:23 IST

UGC NET Answer Key 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। जून सेशन की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार निर्धारित समय में ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकेंगे।

UGC NET 2026 Answer Key LIVE
UGC NET 2026 Answer Key LIVE

HIGHLIGHTS

  • UGC NET Exam 2026 की आंसर की 15 अगस्त 2026 से पहले जारी होने की उम्मीद है।
  • यूजीसी नेट आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट देखकर दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।
  • NTA UGC NET प्रोविजनल आंसर की में गलती मिलने पर उम्मीदवार निर्धारित समय में अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

UGC NET Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करने वाला है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी रिस्पॉन्स शीट में अपने दिए गए उत्तरों को चेक कर सकेंगे और उन्हें आंसर की से मिलाकर पता लगा सकेंगे कि उनके कितने उत्तर सही और कितने गलत हैं।

UGC NET Answer Key 2026 Kab Aayegi?

एनटीए ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है कि UGC NET परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का आंसर की का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। प्रोविजनल आंसर की 15 अगस्त से पहले जारी होने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्नों और सही उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

अगर किसी उत्तर को लेकर आपत्ति होती है, तो उम्मीदवारों को निर्धारित समय में ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया जा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और फीस से जुड़ी जानकारी आंसर की जारी होने के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET Response Sheet 2026

आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद अभ्यर्थी जिसने यह परीक्षा दी थी, वे इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें NTA की वेबसाइट पर जाकर UGC NET से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या अन्य मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिख जाएगी। इसे डाउनलोड करें और उत्तरों का मिलान करें।

UGC NET 2026 में 6% कैंडिडेट्स होंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य

आधिकारिक नियमों के अनुसार, UGC NET परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवारों में से 6% उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य घोषित किया जाएगा। यह योग्यता दोनों पेपरों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तय की जाएगी।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Aug 12, 2026, 16:23 IST

    UGC NET 2026 Answer Key LIVE: यूजीसी नेट परीक्षा क्यों होती है?

    UGC NET परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में Assistant Professor बनने और Junior Research Fellowship (JRF) के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा National Testing Agency (NTA) की ओर से कराई जाती है। परीक्षा में उम्मीदवारों की संबंधित विषय में योग्यता और ज्ञान का आकलन किया जाता है। UGC NET में सफल उम्मीदवार पात्रता और निर्धारित नियमों के अनुसार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

  • Aug 12, 2026, 15:27 IST

    UGC NET June 2026 Answer Key LIVE: ऑब्जेक्शन लिंक कब एक्टिव होगा?

    UGC NET June 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। अभी NTA ने ऑब्जेक्शन लिंक एक्टिव होने की तारीख जारी नहीं की है। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे NTA की वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें।

  • Aug 12, 2026, 12:56 IST

    UGC NET 2026 उत्तर कुंजी LIVE: JRF के लिए कौन पात्र है?

    JRF की पात्रता उम्मीदवार के UGC NET के Part 1 और Part 2 में कुल प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है। NTA के अनुसार, जो उम्मीदवार Assistant Professor और PhD में प्रवेश की श्रेणी में क्वालीफाई करते हैं, वे Assistant Professor के पद के लिए पात्र होंगे और PhD में प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि, उन्हें JRF प्रदान नहीं किया जाएगा।

  • Aug 12, 2026, 12:54 IST

    UGC NET 2026 Answer Key DigiLocker पर कैसे चेक करें?

    आधिकारिक सूचना के अनुसार, NTA उम्मीदवारों को DigiLocker के जरिए परीक्षा से जुड़े जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने की सुविधा देगा। इसमें NTA स्कोरकार्ड और अन्य परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड शामिल होंगे।

  • Aug 12, 2026, 11:25 IST

    यूजीसी नेट आंसर की 2026 लाइव: NTA ऑब्जेक्शन विंडो कब ओपन करेगा?

    NTA ने अभी UGC NET 2026 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एजेंसी ने बताया है कि प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।

  • Aug 12, 2026, 11:05 IST

    UGC NET Answer Key: कब हुई जून सेशन का एग्जाम?

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की 10 अगस्त को की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, UGC NET 2026 की आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे। UGC NET परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को किया गया था। इसके अलावा 5 जुलाई 2026 को दोबारा परीक्षा (Retest) आयोजित की गई थी।

  • Aug 12, 2026, 10:33 IST

    UGC NET 2026 Paper 1 Difficulty Level: कैसा रहा पेपर

    UGC NET 2026 Paper 1 का स्तर छात्रों के फीडबैक के अनुसार Easy to Moderate रहा। पेपर में ज्यादातर सवाल सीधे और सिलेबस पर आधारित थे। कुछ प्रश्न पिछले वर्षों में पूछे गए सवालों से भी जुड़े थे।

  • Aug 12, 2026, 09:38 IST

    UGC NET 2026 Provisional Answer Key: क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?

    UGC NET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाता। इसी तरह, प्रश्न छोड़ने पर भी कोई अंक नहीं मिलता।

  • Aug 12, 2026, 09:35 IST

    UGC NET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    • सबसे पहले NTA आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    • होम पेज पर UGC NET June 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

    • अब प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    • आंसर की चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।

  • Aug 12, 2026, 09:25 IST

    UGC NET Answer key 2026 Live: उत्तर कुंजी पर लेटेस्ट अपडेट

  • Aug 12, 2026, 09:24 IST

    UGC NET Answer Key June 2026: यूजीसी नेट परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है?

    यूजीसी परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है। वहीं, किसी प्रश्न को छोड़ने पर भी कोई अंक नहीं मिलता है। यानी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

  • Aug 12, 2026, 09:22 IST

    UGC NET June 2026 Answer Key Live: ऑब्जेक्शन शुल्क कितना है?

    यूजीसी नेट 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी जारी होने पर NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों जरूर देखें।

  • Aug 12, 2026, 09:18 IST

    UGC NET आंसर की से स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

    UGC NET आंसर की और रिस्पॉन्स शीट मिलने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

    • हर सही उत्तर: 2 अंक

    • गलत उत्तर: 0 अंक

    • छोड़े गए प्रश्न: 0 अंक

    • Negative Marking: नहीं है

    फॉर्मूला:-
    कुल स्कोर = सही उत्तरों की संख्या × 2

  • Aug 12, 2026, 09:06 IST

    UGC NET Answer Key 2026 देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स क्या है?

    UGC NET Answer Key 2026 देखने के लिए परीक्षार्थियों को आमतौर पर Application Number और Date of Birth की जरूरत होती है। 

    • Application Number
    • Date of Birth
    • स्क्रीन पर दिया गया Security Code/Captcha (यदि मांगा जाए)
  • Aug 12, 2026, 08:59 IST

    UGC NET 2026 Answer Key LIVE: ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?

    अगर उम्मीदवारों को यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है, तो वे तय समय के दौरान आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। आप नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 

    1. सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें।

    3. एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।

    4. जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और जरूरी जानकारी दर्ज करें।

    5. निर्धारित फीस जमा करके ऑब्जेक्शन सबमिट करें।

    6. सबमिट किए गए फॉर्म को भविष्य के लिए सेव कर लें।

    NTA प्राप्त आपत्तियों की जांच करने के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगा।

1. UGC NET Answer Key 2026 कब जारी होगी?

UGC NET की प्रोविजनल आंसर की 15 अगस्त 2026 से पहले जारी होने की उम्मीद है।

2. UGC NET Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

3. क्या UGC NET Answer Key पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?

हां, प्रोविजनल आंसर की में किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार निर्धारित समय के दौरान ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News