Haryana PGT Final Result 2026: हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस फाइनल रिजल्ट hpsc.gov.in जारी

Last Updated: Aug 12, 2026, 16:12 IST

HPSC PGT Computer Science Result 2026: हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस का रिजल्ट जारी किया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल थे, वे अब अपना रिजल्ट लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

Haryana PGT Final Result 2026
Haryana PGT Final Result 2026

HPSC PGT Final Result 2026: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने पीजीटी रिजल्ट जारी किया है। आयोग की ओर से कंप्यूटर साइंस विषय का रिजल्ट 12 अगस्त को जारी किया गया है। लिखित परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को किया गया था। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट कंप्यूटर साइंस शिक्षकों के पदों को भरना है। 

एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस का इंटरव्यू 24 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित किया गया था। आयोग की ओर से फाइनल रिजल्ट 12 अगस्त को घोषित किया गया है। 

HPSC PGT Final Result 2026: रिजल्ट जारी 

हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। इसमें कुल 1672 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें पीजीटी कंप्यूटर साइंस कैडर के 1594 और पीजीटी मेवात के 78 पदों को भरना है। रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी किया गया है। 

HPSC PGT Computer Science Final Result 2026 Download link 

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने फाइनल रिजल्ट की घोषणा 12 अगस्त को की गई है। मेरिट लिस्ट में सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। 

हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस परिणाम 2026 

पीडीएफ डाउनलोड लिंक 

HPSC PGT Computer Science Final Result 2026: हाइलाइट्स 

एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस फाइनल रिजल्ट 2026 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में रिजल्ट से जुडी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स देख सकते हैं। 

संगठन का नाम 

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 

परिणाम 

एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट 2026

विज्ञापन संख्या 

23/2026 

पोस्ट 

1672

परीक्षा तिथि 

4 जुलाई 2026

परिणाम तिथि 

12 अगस्त 2026 (जारी)

ऑफिशियल वेबसाइट 

hpsc.gov.in 

HPSC PGT Computer Science Final Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

एचपीएससी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, HPSC PGT Computer Science Final Result 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 4 ओपन करें और अपना रोल नंबर Ctrl + F से चेक करें। 

स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 12, 2026, 16:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News