UGC NET Answer Key 2026 Link: ugcnet.nta.ac.in पर जारी हुई यूजीसी नेट दिसंबर उत्तर कुंजी, डाउनलोड करें OMR शीट PDF

Last Updated: Jan 14, 2026, 17:30 IST

UGC NET Answer Key 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 14 जनवरी 2026 को UGC NET दिसंबर परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार UGC NET उत्तर कुंजी 2026 और रिस्पॉन्स शीट PDF आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

यूजीसी नेट आंसर की 2026 जारी हुई।
यूजीसी नेट आंसर की 2026 जारी हुई।

UGC NET Answer Key 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 14 जनवरी 2026 को UGC NET दिसंबर परीक्षा 2025–26 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक कुल 85 विषयों के लिए परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने अनुमानित अंक देख सकते हैं। अगर किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगे, तो आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें:-  UGC NET Answer Key 2026 Link (Active)

Screenshot 2026-01-14 173013

UGC NET Answer Key 2026 Dec- हाइलाइट्स

मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए +2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ भी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, इसके लिए NTA ऑब्जेक्शन लिंक जारी करेगा। निर्धारित समय के भीतर उम्मीदवार ऑनलाइन ऑब्जेक्शन शुल्क जमा करके अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा उत्तर कुंजी से जुड़ी सभी मुख्य बातें नीचे देखी जा सकती हैं।

  • परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

  • परीक्षा का नाम: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET)

  • आंसर की का माध्यम: ऑनलाइन

  • आंसर की जारी होने की तिथि: 14 जनवरी 2026

  • ऑब्जेक्शन उठाने की तिथि: 14 से 17 जनवरी 2026 (11:50 pm)

  • परीक्षा तिथि: 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक

  • विषयों की संख्या: 85

  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं 

  • यूजीसी नेट उत्तर कुंजी की आधिकारिक वेबसाइट: ugcnet.nta.ac.in

UGC NET Answer Key 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से UGC NET उत्तर कुंजी 2025 और रिस्पॉन्स शीट PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

  • होम पेज पर “UGC-NET December-2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

  • आपकी UGC NET Answer Key 2025 और Response Sheet PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करें और उत्तरों का मिलान करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Jan 14, 2026, 17:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News