SSC Stenographer Cut off 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
SSC Stenographer Cut off 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर के रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 भी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Stenographer Cut off 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएसी स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और ग्रेड-डी परीक्षा 2025 के रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 भी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडबल्यूएस की फाइनल कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एसएससी सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में स्टेनो के कुल 1715 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
SSC Stenographer Grade C & D 2026 Final Cutoff Released
SSC Stenographer Cut off 2026 डाउनलोड लिंक
एससएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए।
| एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 डाउनलोड लिंक |
SSC Stenographer Exam Date 2026
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D की सीबीटी परीक्षा दिनांक 06 अगस्त से 11 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 28 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। इसके बाद स्किल टेस्ट 28 जनवरी और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। स्किल टेस्ट के बाद एसएससी ने 31 जुलाई 2026 को पहले राउंड के लिए अनुामनित आवंटन लिस्ट जारी की थी और अब एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D का फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है।
SSC Stenographer Cut off 2026 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स
एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 जारी कर दी है। एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर आधारित है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।
परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।
रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है। रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है।
उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.