UP Excise Constable Exam Date 2026: यूपीएसएसएससी कांस्टेबल एक्साइज परीक्षा तिथि जारी, 20 सितंबर को होगा एग्जाम

Last Updated: Aug 25, 2026, 17:19 IST

UP Excise Constable Exam Date 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट कांस्टेबल एक्साइज की परीक्षा की तिथि जारी कर दी, जो 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में दिए लिंक के जरिए एग्जाम डेट का ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Excise Constable Exam Date 2026
UP Excise Constable Exam Date 2026

UP Excise Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी कांस्टेबल एक्साइज की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परीक्षा 20 सितंबर 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे राज्य के निर्धारित एग्जाम सेंटर पर होगी। यूपी कांस्टेबल एक्साइज की परीक्षा के माध्यम से आयोग विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत 700 से अधिक रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के चयन में मुख्य लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।

UPSSSC Excise Constable Exam Date 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक

यूपीएसएसएससी कांस्टेबल एक्साइज की परीक्षा तिथि का नोटिस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। नोटिस नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड किया जा सकती है। एग्जाम में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे, जो कुल 2 घंटे के लिए होगी। 

यूपीएसएसएससी कांस्टेबल एक्साइज एग्जाम नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UP Excise Constable Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी कांस्टेबल के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अनुमानित सैलरी 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी। पीईटी-2025 का स्कोर रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। एग्जाम से जुड़ी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद का नाम 

यूपी कांस्टेबल एक्साइज

रिक्त पदों की संख्या 

700 से अधिक

विज्ञापन संख्या 

08-परीक्षा/2026

परीक्षा की तिथि 

20 सितंबर 2026 

शिफ्ट व टाइमिंग 

सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 

सलेक्शन प्रोसेस 

मुख्य लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 कब आएगा? 

यूपी कांस्टेबल एक्साइज की परीक्षा दिनांक 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2026 को जारी होनी की उम्मीद है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्यस यानि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

UP Excise Constable Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?  

आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके यूपीएसएसएससी कांस्टेबल एक्साइज की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Announcements सेक्शन देखें। 

  • UP Excise Constable Admit Card 2026 पर क्लिक करें।  

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 25, 2026, 17:19 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News