CTET Reopen Application Form 2026: सीटीईटी की 6 सितंबर की परीक्षा स्थगित, आवेदन का लिंक फिर एक्टिव

Last Updated: Aug 25, 2026, 16:46 IST

CTET Reopen Application Form 2026: सीबीएसई ने सितंबर सत्र के लिए एप्लीकेशन फॉर्म लिंक फिर से एक्टिव किया है। सीटीईटी फॉर्म 25 अगस्त से 1 सितंबर तक भरे जाने का नोटिस जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को लेख में दिए नोटिस को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

CTET Reopen Application Form 2026: सीटीईटी की 6 सितंबर की परीक्षा स्थगित
CTET Reopen Application Form 2026: सीटीईटी की 6 सितंबर की परीक्षा स्थगित

CTET Reopen Application Form 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीटीईटी Reopen Application Form का नोटिस जारी किया है। सीबीएसई सीटीईटी के लिए ऑनलाइन 11 मई, 2026 को शुरू किए गए थे। जिसकी अंतिम तिथि 10 जून, 2026 निर्धारित की गई थी। 

सीबीएसई की ओर से 25 अगस्त को जारी किए गए नोटिस में ऑनलाइन आवेदन रिओपन करने की बात की गई है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 1 सितंबर तक कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड पहली अधिसूचना के तहत रहेंगे। 

CTET Reopen Application Form Notice 2026: नोटिस 

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने 10 जून तक आवेदन पूरे कर लिए थे। उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। ये आवेदन लिंक उन उम्मीदवारों के लिए हैं, जिन्होंने पहले किसी कारणवश एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा था। 

सीबीएसई सीटीईटी नोटिस 2026 

पीडीएफ 

CTET Reopen Application Form 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2026 भरने से पहले सभी अधिसूचनाओं को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। सीटीईटी 2026 की सितंबर सत्र की परीक्षा 6 सितंबर, 2026 को आयोजित होने वाली है। 

भर्ती प्राधिकरण 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 

परीक्षा 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 

रिओपन रजिस्ट्रेशन तिथि 

25 अगस्त से 1 सितंबर, 2026

परीक्षा तिथि 

6 सितंबर स्थगित 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ctet.nic.in 

CTET Reopen Application Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सीबीएसई सीटीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से आवेदन कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, CTET Reopen Application Form 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 न्यु रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 4 लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड दर्ज करें। 

स्टेप 5 एप्लीकेशन फॉर्म और मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 6 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 7 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

सीटीईटी पात्रता मानदंड

सीटीईटी पेपर 1 और 2 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तों को पूरा करना सुनिश्चित करना होगा। पात्रता मानदंडों में आयु, शिक्षा, शिक्षण योग्यता, राष्ट्रीयता और राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा निर्धारित आरक्षण के आधार पर छूट शामिल हैं। सीटीईटी पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 25, 2026, 16:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News