रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ आसान! यात्रियों की मिली एक और अमृत भारत एक्सप्रेस, देखें रूट और स्टॉपेज

Last Updated: Aug 25, 2026, 18:10 IST

Raksha Bandhan Train: गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों के लिए ट्रेन में स्लीपर और जनरल कैटेगरी की सुविधा होगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खुशखबरी
अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खुशखबरी

Amrit Bharat Express: त्योहार के मौसम में घर जाना हुआ आसान! यदि आप गोरखपुर, बस्ती, गोंडा या आसपास के इलाकों से दिल्ली का सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने पूर्वांचल से दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। इससे खासकर त्योहारों के मौसम में घर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 

27 अगस्त से पटरी पर दौड़ेगी नई ट्रेन

गोरखपुर जंक्शन और दिल्ली जंक्शन यानी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस (15095-15096) सप्ताह में एक दिन चलेगी। जबकि गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 15095 27 अगस्त 2026 से हर गुरुवार रात 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं, दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 15096 28 अगस्त से हर शुक्रवार दोपहर 2:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।

रास्ते में इन बड़े स्टेशनों पर रुकेगी

गोरखपुर से दिल्ली के बीच ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों के लिए ट्रेन में स्लीपर और जनरल कैटेगरी की सुविधा होगी। यानी लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के पास किफायती यात्रा का विकल्प भी रहेगा।

रक्षाबंधन पर दिल्ली-कानपुर के लिए भी राहत 

रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

ट्रेन 02456 नई दिल्ली से कानपुर के लिए 28, 29, 31 अगस्त, 2 सितंबर और 4 सितंबर को चलेगी। वहीं 02455 कानपुर से नई दिल्ली के लिए 28, 29 और 31 अगस्त को संचालित होगी।

अलीगढ़ में नई दिल्ली-कानपुर ट्रेन का ठहराव सुबह 8:55 से 8:57 बजे और वापसी में शाम 4:30 से 4:32 बजे तक रहेगा।

आनंद विहार से कानपुर के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन 

यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल के बीच ट्रेन 02458 भी 30 अगस्त, 1 सितंबर और 3 सितंबर को चलेगी। वापसी में 02457 इन्हीं तारीखों पर कानपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी। 

यात्रियों की नजर अब और स्पेशल ट्रेनों पर

रक्षाबंधन के दौरान दिल्ली-NCR से यूपी, बिहार, बंगाल और दूसरे राज्यों की ओर बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों को सबसे ज्यादा चिंता कन्फर्म टिकट को लेकर रहती है।

नई ट्रेनें शुरू होने से निश्चित तौर पर कुछ राहत मिलेगी, लेकिन यात्रियों की मांग है कि त्योहार की भीड़ को देखते हुए रेलवे और स्पेशल ट्रेनें चलाए, ताकि लोगों को घर पहुंचने के लिए टिकट के लिए ज्यादा जद्दोजहद न करनी पड़े।

CM योगी की बड़ी तैयारी! राज्य की इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त यात्रा का तोहफा 

Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर घर जाने का है प्लान! देखें स्पेशल ट्रेनें और बुक करें टिकट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 25, 2026, 18:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News