Delhi Police HC Final Answer Key 2026 OUT: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWO/TPO फाइनल आंसर की जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स PDF

Last Updated: Jun 17, 2026, 09:50 IST

SSC Delhi Police HC (AWO/TPO) Final Answer Key 2026 OUT: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) फाइनल आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार अब ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC Delhi Police HC (AWO/TPO) Final Answer Key 2026 OUT दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWOTPO फाइनल आंसर की जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स PDF
SSC Delhi Police HC (AWO/TPO) Final Answer Key 2026 OUT दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWOTPO फाइनल आंसर की जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स PDF

SSC Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) Final Answer Key 2026 OUT: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (Assistant Wireless Operator/Tele-Printer Operator) भर्ती परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के मार्क्स भी उपलब्ध करा दिए हैं।

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी फाइनल आंसर की और मार्क्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 

Screenshot 2026-06-17 091901

Delhi Police Head Constable (AWO/TPO) Final Answer Key 2026 PDF Link

SSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा 16 जून 2026 शाम 6 बजे से 30 जून 2026 शाम 6 बजे तक ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध रहेगी। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आंसर की और मार्क्स देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है। 

Delhi Police HC Final Answer Key 2026 PDF Link

यहां क्लिक करें

Delhi Police AWO TPO Final Answer Key 2026- हाइलाइट्स 

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWO TPO फाइनल आंसर की से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

आयोजित करने वाली संस्था

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC)

परीक्षा का नाम

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा 2025

परीक्षा का माध्यम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)

फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि

16 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

ऐसे डाउनलोड करें SSC Head Constable Answer Key 2026

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से एसएससी हेड कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होम पेज पर आंसर की सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अब Head Constable (AWO/TPO) in Delhi Police Examination, 2025: Uploading of Final Answer Keys along with Question Papers cum Response Sheets of CBE along with the Marks पर क्लिक करें।

  • आधिकारिक नोटिस पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

  • लॉगिन सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • Delhi Police Head Constable AWO/TPO Answer Key 2026, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

फाइनल आंसर की में क्या मिलेगा?

फाइनल आंसर की में परीक्षा के सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में किन प्रश्नों के क्या उत्तर दिए थे।

29 मई को जारी हुआ था परिणाम

बता दें कि SSC ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWO/TPO परीक्षा 2026 का परिणाम 29 मई 2026 को घोषित किया था। अब आयोग ने फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 17, 2026, 09:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News