UGC NET Admit Card 2026: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड आउट, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 17, 2026, 10:24 IST

UGC NET Admit Card 2026: एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजीसी-नेट जून सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UGC NET Admit Card 2026
UGC NET Admit Card 2026

UGC NET Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर यूजीसी-नेट जून सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट अर्थात् सुबह (9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे) और दोपहर (3.00 बजे से शाम 6.00 बजे) में आयोजित की जाएगी। यूजीसी-नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने  लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UGC NET Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

यूजीसी-नेट जून सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।  


यूजीसी-नेट जून सेशन परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

UGC NET Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

यूजीसी-नेट जून सेशन की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन डिटेल्स पहले से तैयार रखें। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा एजेंसी का नाम 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 

परीक्षा का नाम 

यूजीसी-नेट परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

22 जून, 23 जून, 24 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को आयोजित

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.nta.ac.in 

UGC NET Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूजीसी-नेट जून सेशन की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाएं।

  • UGC NET Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।  

UGC NET Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

यूजीसी-नेट जून सेशन की परीक्षा केे एडमिट कार्ड में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि और रिपोर्टिंग टाइम 

  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता 

  • परीक्षा की अवधि 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 17, 2026, 10:24 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News