School Holiday 2026 (7 Sep): 5-6 सितंबर की भारी बारिश के बाद दिल्ली-NCR में Yellow Alert, क्या कल 7 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल?
5-6 सितंबर की भारी बारिश के कारण मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में Yellow Alert जारी कर दिया है। परंतु, अब सवाल यह है, कि क्या इस मौसम के चलते 7 सितंबर 2026 को स्कूलों की छुट्टी रहेगी या नहीं? यह जानने के लिए छात्र यहां से लेटेस्ट अपडेट्स पाएं।
School Holiday 2026: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 5 और 6 सितंबर को हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भरना और ट्रैफिक जैसी परेशानी देखने को मिली है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने बारिश और गरज-चमक की संभावना को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सुरक्षा और बचाव को ध्यान में रखते हुए 'Yellow Alert' जारी किया है।
ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दिल्ली के सभी स्कूल बंद (School Holiday) रहेंगे?
यदि आप बच्चे के स्कूल खुलने या बंद रहने को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि मौसम विभाग यानी IMD द्वारा जारी किए गए Rain Alert स्कूल की छुट्टी का आदेश नहीं देते है।
क्या 7 सितंबर 2026 को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से 7 सितंबर को सभी क्लासेस के लिए स्कूल बंद करने का अभी तक कोई भी ऑफिशियल नोटिस (Official Notification) जारी नहीं किया गया है।
वेदर फोरकास्टिंग के अनुसार, कल यानी 7 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। आज रविवार यानी 6 सितंबर की तुलना में सोमवार को बारिश की स्पिड में कमी आने की उम्मीद है।
नहीं, दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल यानी 7 सितंबर (सोमवार) को अपने शेड्यूल के अनुसार खुले रहेंगे। क्लास 1 से लेकर 12 तक के सभी बच्चों के लिए स्कूल खुलने की पूरी -पूरी उम्मीद है। साथ ही, जिन स्थानीय इलाकों या निचले क्षेत्रों में ज्यादा पानी भरने की स्थिति बनी हुई है, वहां जिला प्रशासन (District Administration) स्थानीय लेवल पर स्कूलों को बंद करने का निर्णय ले सकता है।
Yellow Alert का अर्थ क्या होता है?
Yellow Alert का उद्देश्य सभी लोगों और स्थानीय प्रशासन को होने वाले खराब मौसम के लिए सावधान देना है। सरकार इस येलो अलर्ट को लोगों को सावधान करने के लिए जारी करती है, परंतु, इस येलो अलर्ट को जारी करने से स्कूलों की छुट्टी का कोई भी निर्णय नहीं लिया जाता है।
7 September 2026 को स्कूलों की छुट्टी के बारे में जानने के लिए यहां से लेटेस्ट अपडेट्स देखें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.