SBI PO Prelims Result 2026: एसबीआई पीओ रिजल्ट कब आएगा?, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स
SBI PO Prelims Result 2026: एसबीआई PO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से स्कोर चेक कर सकेंगे।
SBI PO Prelims Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बैंक ने PO भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
SBI PO Result 2026 कब आएगा?
SBI की ओर से अभी तक प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए SBI PO Prelims Result 2026 अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट में उम्मीदवारों के स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी भी दी जाएगी।
12 सितंबर को होगी SBI PO Mains परीक्षा
SBI PO भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार SBI PO Mains Exam 2026 का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। ऐसे में प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट समय पर जारी होना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है। जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स परीक्षा में पास होंगे, वही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण आयोजित किए जाएंगे।
SBI PO Prelims Expected Cutoff 2026: Check Category-wise Qualifying Marks
SBI PO Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना एसबीआई पीओ प्री रिजल्ट 2026 चेक कर सकेंगे:
-
सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Current Openings से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर Recruitment of Probationary Officer (ADVERTISEMENT NO: CRPD/PO/2026-27/09) लिंक को चुनें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा, वहां मांगी गई जानकारी सही से दर्ज करें।
-
नीचे लिखे सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
SBI PO Prelims Result 2026 Direct Link कहां मिलेगा?
एसबीआई PO रिजल्ट 2026 लिंक जल्द स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने आधिकारिक करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers पर एक्टिवेट करेगा। प्रारंभिक परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी लॉगिन विवरण की मदद से अपना क्वालिफाइंग स्टेटस और स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.