RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती के 600 पदों के लिए, 13 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

Last Updated: Oct 10, 2026, 12:14 IST

RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती के 600 पदों के लिए, 13 अक्टूबर से पहले करें आवेदन
RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती के 600 पदों के लिए, 13 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

RUHS Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, जयपुर मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने जा रहा है। इस भर्ती के तहत मेडिकल ऑफिसर के कुल 600 पदों को भरना है। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2026 से शुरू किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org के माध्यम से 13 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राजस्थान में सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। 

आवेदन लिंक 

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, जयपुर द्वारा 13 अगस्त 2026 को मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन में 600 मेडिकल ऑफिसर पदों, श्रेणीवार वैकेंसी, आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखों और आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी जानकारी दी गई थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू की गई। जिसकी अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2026 को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 

आवेदन लिंक 

हाइलाइट्स 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

संचालन निकाय

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर

विभाग का नाम

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय, राजस्थान सरकार

परीक्षा का नाम

चिकित्सा अधिकारी प्रत्यक्ष भर्ती परीक्षा-2026 (MODRE-2026)

पोस्ट नाम

चिकित्सा अधिकारी (MO)

रिक्तियों की संख्या

600

वेतनमान

वेतन स्तर 14 

अधिसूचना दिनांक

14 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

13 अक्टूबर 2026

वेबसाइट

ruhsraj.org या ruhsmomedical.com

योग्यता एवं शर्तें

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के लिए निर्धारित चिकित्सा शिक्षा की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार योग्यता एवं शर्तें निम्नलिखित दी गई हैं:

  • उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होना जरूरी है।

  • एमबीबीएस डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का संबंधित मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना जरूरी हो सकता है।

  • आवेदन की अंतिम तारीख तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी होना आवश्यक है।

  • मेडिकल ऑफिसर पद के लिए निर्धारित आयु सीमा पूरी करना जरूरी है।

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

  • उम्मीदवार को पद के लिए निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह। 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले RUHS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर Medical Officer Recruitment 2026 से संबंधित लिंक ओपन करें।

  • नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।

  • मांगी गई व्यक्तिगत और संपर्क संबंधी जानकारी दर्ज करें।

  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल पंजीकरण से जुड़ी जानकारी भरें।

  • आवश्यक फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।

  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

  • आवेदन पत्र की सभी जानकारी ध्यान से जांचें।

  • सही जानकारी होने पर आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 10, 2026, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News