RSSB Patwari Result 2026: राजस्थान पटवारी रिजल्ट को लेकर आरएससबी चेयरमैन का बड़ा अपडेट
RSSB Patwari Result 2026: आरएसएसबी पटवारी परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी। उम्मीदवार लंबे समय से Pending रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पटवारी परिणाम को लेकर आरएसएसबी अध्यक्ष ने बड़ी अपडेट दे दी है, उम्मीदवारों को अब रिजल्ट जल्द मिल सकता है।
RSSB Patwari Result 2026:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आरएसएसबी पटवारी भर्ती परीक्षा का Pending Result जल्द जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षाओं में शामिल हुए थे, उनका रिजल्ट जुलाई में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने दिया है।
पटवार पेंडिंग रिजल्ट 7 जुलाई का प्रयास रहेगा, मगर कलयुग चल रहा है, तो रघुकुल रीत मत लागू करना। https://t.co/0WUw9ljwYU
— Alok Raj (@alokrajRSSB) June 30, 2026
RSSB Patwari Result 2026: राजस्थान पटवारी हाइलाइट्स
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से पूरी की जाती है। इसी के साथ भर्ती के समय उम्मीदवारों को मांगी गई चयन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। जो उम्मीदवार सिलेक्शन प्रोसेस को पूरा नहीं करते हैं, उनके आवेदन अस्वीकार कर दिए जाते हैं। उम्मीदवार पटवारी रिजल्ट से जुड़ी हाइलाइट्स नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| संचालन निकाय | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | पटवारी |
| शैक्षणिक योग्यता | ऑनलाइन |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| सैलरी | 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक (वेतन स्तर 5) |
| पेडिंग रिजल्ट | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Patwari Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Rajasthan Patwari Result 2026 पर जाएं।
स्टेप 2 रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 4 उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
RSMSSB Patwari Salary 2026: राजस्थान पटवारी की सैलरी
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिक्स पे लेवल 5 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाता है। पटवारी की वेतनमान 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक होता है। मासिक वेतन के साथ उम्मीदवारों को विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं। जिसमें 20,800 रुपये का मूल वेतन, महंगाई भत्ता 2,496 रुपये, मकान किराया भत्ता (HRA) 1,664 रुपये और कठिन कार्य भत्ता 1,500 रुपये शामिल हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.