RRB Technician Answer Key 2026: आरआरबी टेक्नीशियन आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें

Last Updated: Oct 15, 2026, 16:26 IST

RRB Technician Answer Key 2026: आरआरबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।

RRB Technician Answer Key 2026: आरआरबी टेक्नीशियन आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें
RRB Technician Answer Key 2026: आरआरबी टेक्नीशियन आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें

RRB Technician Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 15 अक्टूबर 2026 को अपनी वेबसाइट पर आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को आयोजित आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।

RRB Technician Answer Key 2026: डाउनलोड लिंक 

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 आंसर की 2026 का लिंक 15 अक्टूबर 2026 को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी उम्मीदवारों के लिए सक्रिय कर दिया गया है। आवेदक अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके आसानी से अपनी आंसर की और आंसर की देख सकते हैं। इस लिंक की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

RRB Technician Grade 3 Answer Key 2026 Download link

RRB Technician Grade 1 Answer Key 2026 Download link

RRB Technician Answer Key 2026: ऑब्जेक्शन प्रोसेस

आरआरबी टेक्नीशियन प्रोविजनल आंसर की 2026 पर यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करानी है, तो अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल दर्ज कर ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराते समय आपको बैंक शुल्क सहित प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क में कटौती के बाद राशि आपके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।

RRB Technician Answer Key 2026: ऑनलाइन आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बसे पहले, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या अपने क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर जाएं।

  • होमपेज पर, "CEN 02/2026 (Tech-I और III) परीक्षा उत्तर और आपत्ति ट्रैकर" लिंक खोजें।

  • "CBT परीक्षा प्रयास और आपत्ति ट्रैकर देखने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें

  • अब, अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा कोड को भरें और क्लिक करें।

  • आपकी उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और उत्तर यहाँ दिखाई देंगे।

  • इसे डाउनलोड करें और एक कॉपी सेव कर लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 15, 2026, 16:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News