REET Mains Admit Card 2026 OUT: डाउनलोड करें रीट मेन्स हॉल टिकट PDF

Jan 12, 2026, 13:38 IST

REET Mains Admit Card 2026 OUT: रीट एडमिट कार्ड 2026 राजस्थान रीट मेन्स परीक्षा के लिए आज 12 जनवरी को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स (sso id login) के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रीट मेन्स परीक्षा 17 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026
रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026

Rajasthan REET Mains Admit Card 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) द्वारा REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 आज 12 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, जिसमें परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश दिए होंगे।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026 Download Link

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक आज एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।

यहां क्लिक करें:- REET Mains Admit Card 2025 LIVE

Check: REET Mains Exam Schedule

REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026: रीट मेन्स 2026 परीक्षा कार्यक्रम

लेवल 1 और लेवल 2 के लिए REET मेन्स 2026 परीक्षा 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से विषय-वार REET मेन्स परीक्षा शेड्यूल 2026 देख सकते हैं।

तारीखपरीक्षा / लेवल / विषयशिफ्ट व समय
17 जनवरी 2026 प्राइमरी टीचर लेवल-1 (जनरल) सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
18 जनवरी 2026 अपर प्राइमरी लेवल-2 (विज्ञान एवं गणित) सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
18 जनवरी 2026 अपर प्राइमरी लेवल-2 (सामाजिक अध्ययन) दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
19 जनवरी 2026 अपर प्राइमरी लेवल-2 (अंग्रेज़ी) सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
19 जनवरी 2026 अपर प्राइमरी लेवल-2 (हिंदी) दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
20 जनवरी 2026 प्राइमरी टीचर लेवल-1 (संस्कृत) सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
20 जनवरी 2026 अपर प्राइमरी लेवल-2 (संस्कृत) दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक

Screenshot 2026-01-10 173904

यहां देखें: REET Mains Exam Date 2026 OUT

recruitment.rajasthan.gov.in admit card: रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर प्राइमरी/सेकेंडरी टीचर लेवल-I (क्लास 1-5) और लेवल-II (क्लास 6-8) पदों के लिए REET मेन्स एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 जारी हो गया है। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा और इसमें राजस्थान GK, जनरल अवेयरनेस, सब्जेक्ट नॉलेज, पेडागोजी और IT से जुड़े सवाल होंगे। जिन कैंडिडेट्स ने कुल 7,759 वैकेंसी के लिए सफलतापूर्वक अप्लाई किया है, वे अपना एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़ी दूसरी ज़रूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।

  • परीक्षा बोर्ड का नाम : राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB)

  • परीक्षा का नाम: रीट मेन्स 2026 (राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती)

  • पद का नाम: पोस्ट-प्राइमरी / अपर प्राइमरी टीचर

  • कुल पदों की संख्या: 7,759

  • विज्ञापन संख्या: 08/2025 और 09/2025

  • रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026: 12 जनवरी 2026 (जारी)

  • रीट मेन्स परीक्षा 2026 की तारीख: 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026

  • एडमिट कार्ड लॉगिन डिटेल्स: एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth)

  • आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in

REET Mains Admit Card 2026 कब आएगा?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार REET Mains 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 12 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 जनवरी 2026 से शुरू होगी, इसलिए एडमिट कार्ड से पहले उम्मीदवारों को सिटी स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में ऊपर आधिकारिक डाउनलोड लिंक अपडेट कर दिया गया है।

Rajasthan REET Mains Admit Card 2026 कैसे और कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने नीचे इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स भी दिए हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  2. REET Mains 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  4. फिर “Submit” पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

  5. इसे PDF में सेव करके प्रिंट जरूर करें, ताकि परीक्षा में साथ ले जा सकें।

REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 में क्या विवरण होगा?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उस पर मौजूद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक चेक करनी चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

  • परीक्षा केंद्र और समय

  • कोर्स और स्तर (Level 1/Level 2)

  • फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा संबंधित अन्य निर्देश

REET मेन्स परीक्षा पैटर्न 2026

विषयकुल प्रश्नकुल अंकसमय
राजस्थान भूगोल, इतिहास व संस्कृति 40 80  
राजस्थान सामान्य ज्ञान 25 50  
शैक्षिक मनोविज्ञान एवं नीतियां 25 50 150 मिनट
भाषा/विषय (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सिंधी, पंजाबी, सामाजिक अध्ययन, गणित व विज्ञान) 60 120  
कुल 150 300 150 मिनट

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News