Bihar Havaldar Clerk Bharti 2026: बीपीएसएससी हवलदार क्लर्क भर्ती शुरू, आज से करें bpssc.bihar.gov.in आवेदन

Jan 2, 2026, 13:59 IST

Bihar Havaldar Clerk Bharti 2026: बिहार में 12वीं पास या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। बीपीएसएससी ने अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क) भर्ती 2026 आवेदन शुरू कर दि है। इसमें कुल 64 (चौंसठ) पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आज यानि 2 जनवरी, 2026 से करें आवेदन। 

Bihar Havaldar Clerk Bharti 2026
Bihar Havaldar Clerk Bharti 2026

Bihar Havildar Clerk Bharti 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, गृह विभाग की ओर से अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क) भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत अधिनायक लिपिक के कुल 64 (चौंसठ) पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए आयोग की ओर से नोटिफिकेशन 1 जनवरी, 2026 को जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन अंतिम तिथि 2 फरवरी तक पूरा कर सकते हैं। 

इसी के साथ उम्मदीवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है। वहीं, आयोग की ओर से आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में तय नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित विवरण आगे लेख में देखें। 

Bihar Havaldar Clerk Bharti 2026: रजिस्ट्रेशन लिंक  

बिहार अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क) भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग की ओर से विज्ञापन 1 जनवरी, 2026 को जारी किया गया था। इसी के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानि 2 जनवरी, 2026 को शुरू कर दी गई है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण पूरा कर सकते हैं:

बिहार अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क) भर्ती 2026

यहां क्लिक करें

Bihar Havaldar Clerk Bharti 2026: महत्वपूर्ण विवरण

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क) भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार महत्वपूर्ण विवरण जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, गृह विभाग

पद का नाम 

अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क)

विज्ञापन संख्या 

01/2026

पदों की संख्या 

64

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

1 जनवरी, 2026 (यहां देखें

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

2 जनवरी से 2 फरवरी, 2026

शैक्षणिक योग्यता

12वीं पास या समकक्ष

आयु सीमा 

18 से 37 वर्ष 

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा

 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpssc.bihar.gov.in

बिहार हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड क्या है?

बिहार पुलिस आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती पात्रता पूरा करने के लिए उम्मीदवार का सबसे पहले भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। इसी के साथ पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर आवेदन करने के योग्य हैं। पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:

शैक्षणिक योग्यता - (01.08.2025) इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या समकक्ष।

आयु सीमा - उम्र की गणना दिनांक (01.08.2025) के आधार पर की जाएगी। (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट) 

Bihar Havaldar Clerk Bharti 2026: रिक्त पदों का विवरण 

बिहार हवलदार भर्ती 2026 में आयोग की ओर से महिलाओं के लिए 35% आरक्षित कोटिवार पद शामिल हैं। वहीं स्वतंत्रता सेनानियों के पोता, पोती के लिए 2% आरक्षित पद हैं, जिसका विवरण निम्नलिखित है:

वर्ग 

कोटिवार रिक्त पदों की संख्या 

महिलाओं के लिए 35% आरक्षित कोटिवार पद

जनरल (01)

26

09

अनुसूचित जाति (02)

10

04

अनुसूचित जनजाति (03)

01

-

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (04)

11

04

पिछड़ा वर्ग (05)

08

03

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (06)

06

02

पिछड़ा वर्ग (महिला) (07)

02

-

कुल पदों की संख्या 

64

स्वतंत्रता सेनानियों के पोता/ पोती/नाती/नातिन 

01

Bihar Havaldar Clerk Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन पत्र कैसे भरें?

बिहार अधिनायक लिपिक (हवलदार क्लर्क) भर्ती 2026 के लिए कुल 64 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए इच्छा रखने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को देख सकते हैं:

चरण 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in  पर जाएं। 

चरण 2 होमपेज पर, Home Guard Tab पर जाकर विज्ञापन संख्या 01/2026 पर क्लिक करें। 

चरण 3 अब आवेदन पत्र के लिंक पर जाएं और आवेदन पत्र भरें। 

चरण 4 रजिस्ट्रेशन करने से पहले एक्टिव मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सहित विवरण भरें।

चरण 5 आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

चरण 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

DRDO CEPTAM 11 Deadline Extend

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News