Pariksha Pe Charcha 2026 Registration: बोर्ड परीक्षाओं का तनाव दूर करने और छात्रों में नया जोश भरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पसंदीदा कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC 2026) 9वें संस्करण के साथ वापस आ गया है। इस साल इस कार्यक्रम को लेकर देश भर के छात्रों, टीचर्स और पेरेंट्स में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के नए नंबर के मुताबिक अब तक 3,19,85,302 से अधिक लोग भाग ले चुके है।
अगर आप भी पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं उनसे एग्जाम स्ट्रेस पर सवाल पूछना चाहते हैं या प्रधानमंत्री आवास घूमना चाहते हैं, तो जल्दी रजिस्टर कर लीजिए। ये प्रोग्राम एग्जाम के तनाव को दूर करने का अच्छा माध्यम है।
Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Link
परीक्षा पे चर्चा 2026: एक जन आंदोलन
'परीक्षा पे चर्चा' का यह 9वां संस्करण केवल एक संवाद करने का जरिया ही नहीं, बल्कि एक 'जन आंदोलन' बन चुका है। PPC कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के मन से एग्जाम के डर को दूर करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।
PPC 2026 Registration: PPC 2026 में रजिस्ट्रेशन के चौंकाने वाले आंकड़े
PPC 2026 के कार्यक्रम में अब तक कुल 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आइए नीचे दी गई टेबल से जानते हैं कि किस कैटेगरी में कितने लोगों ने हिस्सा लिया।
| कैटेगरी | रजिस्ट्रेशन नंबर |
| छात्र | 2,98,14,446 |
| टीचर | 17,94,270 |
| पेरेंट्स | 3,76,586 |
| कुल रजिस्ट्रेशन | 3,19,85,302 |
PPC 2026 Important Details: महत्वपूर्ण डेट्स और जानकारी
सभी पार्टिसिपेंट्स जल्द ही कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्टर कर दें। डिटेल्स और डेट जानने के लिए आप नीचे दी गई जानकारी को देखें।
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 दिसंबर, 2025
- रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 11 जनवरी, 2026
- कार्यक्रम की डेट: जनवरी 2026
- पार्टिसिपेंट्स: कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, टीचर्स और पेरेंट्स।
- कार्यक्रम की संभावित तिथि: जनवरी के अंत या फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में
- ऑफिशियल वेबसाइट: innovateindia1.mygov.in
MyGov पर रजिस्टर कैसे करें?
प्रधानमंत्री जी द्वारा आयोजित करवाए जा रहे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सभी पार्टिसिपेंट्स नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- पार्टीसिपेंट्स सबसे पहले MyGov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- फिर, होमपेज पर 'Participate Now' पर क्लिक करें।
- उसके बाद सभी पार्टिसिपेंट्स अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑप्शन को चुनें।
- फिर, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से OTP प्राप्त करके लॉगिन करें।
- लास्ट में फॉर्म को फील कर दें।
PPC 2026 कार्यक्रम में इस बार क्या खास है?
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले पार्टिसिपेंट्स को इस बार कई अच्छे लाभ मिलते हैं। इसकी पूरी डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे देखें।
- पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट: सभी पार्टिसिपेंट्स को MyGov की ओर से एक डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
- PPC किट: लगभग 2,050 विजेताओं को शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक विशेष 'PPC किट' और 'एग्जाम वॉरियर्स' पुस्तक दी जाएगी।
- PM से बातचीत: कुछ चुनिंदा छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने और उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
- विशेष अवसर: टॉप 10 छात्रों को प्रधानमंत्री आवास पर जाने का भी अवसर मिल सकता है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation