Rajasthan VDO Exam City Slip 2025: राजस्थान वीडीओ एग्जाम सिटी स्लिप rssb.rajasthan.gov.in पर कल, यहां मिलेगा Direct Link

Oct 27, 2025, 16:29 IST

Rajasthan VDO City Intimation Slip 2025: राजस्थान VDO सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 कल, 28 अक्टूबर 2025 को rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी स्लिप से प्राप्त कर सकेंगे। राजस्थान VDO परीक्षा 2025 का आयोजन 2 नवंबर 2025 (रविवार) को होगा।

Rajasthan VDO City Intimation Slip 2025
Rajasthan VDO City Intimation Slip 2025

Rajasthan VDO City Intimation Slip 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) VDO (Village Development Officer) परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप कल, 28 अक्टूबर 2025, को जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सिटी स्लिप समय पर डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र की सही जानकारी प्राप्त कर लें।

राजस्थान वीडीओ सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025

राजस्थान वीडीओ परीक्षा 2025 में कुल 5 लाख पंजीकृत उम्मीदवार शामिल होंगे। यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर 2 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 की मदद से यात्रा की योजना बनाकर समय पर परीक्षा केंद्र पहुँच सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Rajasthan VDO Exam City Slip 2025- हाइलाइट्स

राजस्थान VDO भर्ती परीक्षा 2025 पूरे राज्य में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इस परीक्षा में करीब 5 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा के जरिए 850 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

विवरणजानकारी
बोर्ड का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
कुल पदों की संख्या 850
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तिथि 28 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 30 अक्टूबर 2025
परीक्षा की तिथि 2 नवंबर 2025 (रविवार)
आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in

Also Read: 

RSMSSB VDO Syllabus 2025

RSMSSB VDO Previous Year Question Paper

Rajasthan VDO Exam City Slip 2025 Link 

RSSB VDO सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 का डाउनलोड लिंक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (www.rssb.rajasthan.gov.in) पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। जैसे ही स्लिप सक्रिय होगी, इसे यहां डायरेक्ट लिंक अपडेट कर दिया जाएगा। 

Rajasthan VDO City Intimation Slip Link

यहां क्लिक करें

राजस्थान वीडीओ सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी राजस्थान VDO सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं:

  1. वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. पेज के नीचे महत्वपूर्ण लिंक में “परीक्षा शहर सूचना पर्ची” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि डालें, साथ ही कैप्चा कोड भरें।

  4. सबमिट पर क्लिक करें।

  5. आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड और प्रिंट करें।

Rajasthan VDO Admit Card 2025: वीडीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर RSSB VDO सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी करने के बाद, बोर्ड 30 अक्टूबर 2025 को राजस्थान VDO एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। इस संबंध में जानकारी RSSB चेयरमैन आलोक राज ने अपने ट्विटर (एक्स) हैंडल के माध्यम से साझा की है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News