RPF Revised Recruitment Rules PDF: रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) संशोधित नियम 2025 जारी कर दिया है। जिसमें सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) और कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों की भर्ती के लिए दिशानिर्देश पेश किया गया है। इन महत्वपूर्ण बदलावों का उद्देश्य आरपीएफ भर्ती प्रक्रियाओं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) द्वारा अपनाए गए मानकों को पेश करना है।
यह नियम भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ - साथ ही लागू कर दिए गए हैं। संशोधन का एक प्रमुख उद्देश्य आयु मानदंड, शारीरिक माप और सीधे प्रवेश उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रियाओं में बदलाव करना है। जो कि केंद्रीय सुरक्षा संगठनों में पारदर्शिता और बेहतर शारीरिक फिटनेस मानदंड सुनिश्चित करने के लिए पेश किए गए हैं।
RPF Revised Recruitment Rules: संशोधित भर्ती नियम जारी
संशोधित नियमों के अनुसार कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने की आयु 18 से 23 वर्ष और कक्षा 10वीं पास की होनी चाहिए। जबकि सब-इंस्पेक्टर के लिए 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए और यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें:
| विशेषता | पिछले नियम | संशोधित नियम |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| कांस्टेबल कार्यकारी आयु सीमा | 18 से 25 वर्ष | 18 से 23 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | हाई स्कूल पास | हाई स्कूल पास |
| शारीरिक मानक | न्यूनतम 165 सेमी | न्यूनतम 170 सेमी |
| शारीरिक मानक (छाती: पुरुष) | - | 80 सेमी बिना फुलाए, 85 फुलाए |
| चिकित्सा परीक्षण | आरपीएफ चिकित्सा अधिकारी मुख्य रूप से | सीएपीएफ चिकित्सा अधिकारियों या ग्रेड I सरकारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा संचालित |
| चयन प्राधिकरण | रेलवे भर्ती बोर्ड/आरपीएफ प्रक्रिया | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भर्ती पैटर्न का पालन किया जाएगा |
लेकिन यह महिलाओं और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शारीरिक स्तरमान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लिए भर्ती के शारीरिक स्तरमान के बराबर होगा।
RPF Revised Recruitment Rules: पीडीएफ डाउनलोड करें
भारत के अन्य बड़े पुलिस बलों की तरह, अब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की नौकरियों की भर्ती एसएससी द्वारा की जाएगी। आरपीएफ भर्ती 2025 के नए नियम भारत के राजपत्र में प्रकाशित कर दिए गए हैं। जिसका पीडीएफ नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए आप डाउनलोड कर सकते हैं:
| RPF संशोधित भर्ती नियम 2025 |
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation