RSSB Rajasthan VDO Admit Card 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2 नवंबर को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें, बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी, इसलिए अपना राजस्थान VDO एडमिट कार्ड प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
राजस्थान VDO एडमिट कार्ड लिंक 30 अक्टूबर 2025 को rsssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Also Check:- Rajasthan VDO City Slip 2025 Link
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया यहां नीचे देखें:
-
आधिकारिक वेबसाइट rsssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in खोलें।
-
होमपेज पर “VDO भर्ती 2025 एडमिट कार्ड” या संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन डिटेल्स भरें: रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड।
-
विवरण सही होने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
यहां देखें: Rajasthan VDO Exam Centre List 2025
.jpg)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation