Railway RRB Group D Online Form 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए rrbapply.gov.in पर अभी करें Apply, लास्ट डेट 2 मार्च

Last Updated: Feb 12, 2026, 11:34 IST

Railway Group D Apply Online 2026: आरआरबी ग्रुप डी ऑनलाइन आवेदन 2026 का लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर एक्टिव हो गया है। पात्र और योग्य उम्मीदवार, जो रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें अपना एप्लीकेशन फॉर्म 2 मार्च 2026 तक भरकर जमा करना होगा।

Railway RRB Group D Apply Online 2026
Railway RRB Group D Apply Online 2026

Railway RRB Group D Online Form 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आरआरबी ग्रुप डी 2026 ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10 पास हैं, वे ग्रुप डी लेवल 1 पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और यह 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।

Railway RRB Group D Answer Key 2026

Railway RRB Group D Bharti 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हाइलाइट्स

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप D लेवल 1 एग्जाम आयोजित करता है। यह 10वीं पास उम्मीदवारों को इंडियन रेलवे में नौकरी का मौका देता है। साल 2026 के लिए 22,082 नई वैकेंसी निकाली गई हैं, जैसे ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन B और असिस्टेंट। CEN 09/2025 के लिए नोटिफिकेशन सभी रीजनल वेबसाइट्स पर जारी है। योग्य उम्मीदवार 2 मार्च 2026 तक rrbapply.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी और डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।

  • संगठन का नाम: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board)

  • विज्ञापन संख्या: CEN 09/2025

  • नौकरी का स्थान: पूरे भारत में

  • वैकेंसी: 22,082

  • आवेदन तिथियां: 31 जनवरी से 2 मार्च 2026

  • फीस पेमेंट की लास्ट डेट: 04 मार्च 2026

  • करेक्शन तिथि: 05 - 14 मार्च 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: http://www.rrbcdg.gov.in/ और https://www.rrbapply.gov.in/

Railway Group D Apply Online Link 2026

सभी रेलवे ज़ोन के उम्मीदवार अपने ग्रुप D के लिए ऑनलाइन आवेदन RRB की ऑफिशियल साइट www.rrbapply.gov.in पर कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

यहां क्लिक करें: RRB Group D Apply Online Link

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड क्या है?

श्रेणी

विवरण

आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष 

  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

शैक्षिक योग्यता

- कक्षा 10 (मेट्रिक) पास - NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान का ITI प्रमाण पत्र या - NCVT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) धारक

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस क्या है?

क्र.सं.

श्रेणी

आवेदन शुल्क (₹)

1

सामान्य / OBC / EWS

500/-

2

SC / ST / EBC / महिला / ट्रांसजेंडर

250/-

नोट: शुल्क ऑनलाइन ही देना होगा (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से)।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News