UPSC Topper 2017 AIR 80 Pushpalata Yadav: नौकरी और परिवार की जिम्मेदारी के साथ पुष्पलता यादव ने UPSC में 80वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Last Updated: Apr 5, 2026, 09:02 IST

UPSC Topper 2017 AIR 80 Pushpalata Yadav: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2017 का फाइनल रिजल्ट जारी कर किया था। पुष्पलता यादव ने ऑल इंडिया रैंक-80 हासिल कर सफलता का परचम लहराया। हरियाणा के रेवाड़ी में जन्मीं पुष्पलता ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम पाया।

UPSC Topper 2017 AIR 80 Pushpalata Yadav
UPSC Topper 2017 AIR 80 Pushpalata Yadav

UPSC Topper 2017 AIR 80 Pushpalata Yadav: सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2017 में पुष्पलता यादव ने ऑल इंडिया रैंक-80 हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। हरियाणा के रेवाड़ी में जन्मीं  पुष्पलता यादव ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह शादीशुदा है। शादी होने के बाद मान लिया जाता है कि लड़की सिर्फ घर का काम करेगी। एक बहू का उद्देश्यर सिर्फ पति और ससुराल वालों की देखभाल करना मात्र होता है। लेकिन हरियाणा की IAS ऑफिसर पुष्पलता यादव ने इस रूढ़िवादी सोच को तोड़ा है। पुष्पलता की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।  

कौन है पुष्पलता यादव?     

पुष्पलता यादव का जन्म हरियाणा में रेवाड़ी जिले के छोटे से गांव खुशबुरा में हुआ था। पुष्पलताने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-80 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। पुष्पलता के शादी के 6 साल बाद उनके जीवन में बहुत कुछ चल रहा था। एक बहू की जिम्मेदारियां थीं। एक 2 साल के बच्चे की मां थीं। बैंक में नौकरी भी चल रही थी। इसके बाद भी उन्होंने अपने आईएएस बनने के सपने को नहीं छोड़ा। सारी जिम्मेदारियां निभाते हुए अपना लक्ष्य हासिल किया। 

पुष्पलता यादव की पढ़ाई 

पुष्पलता यादव की स्कूलिंग हरियाणा के खुशबुरा गांव में हुई। स्कूलिंग के कुछ समय बाद ही साल 2011 में उनकी शादी हो गई। शादी के बाद उन्होंने 2016 में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद पुष्पलता ने एमबीए किया और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई। हालांकि शादी से पहले पुष्पलता एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थीं। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित हुईं। शादी के बाद भी उन्होंने नौकरी जारी रखी। नौकरी के साथ परिवार की जिम्मेदारी भी निभाई। 

पुष्पलता यादव ने UPSC की तैयारी कैसे की?  

पुष्पलता यादव के लिए सिविल सेवा की तैयारी करना आसान नहीं था। जब वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं, तब उनके पति 2 साल के बेटे की देखरेख करते थे। सास खाने-पीने का ध्यान रखती थीं। पुष्पलता हर रोज सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं। पहले दो अटेंप्ट में पुष्पलता को निराशा हाथ लगी। पति और ससुराल वालों के मोटिवेशन के चलते उन्होंने हार नहीं मानी और 2017 सिविल सेवा परीक्षा में 70 रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। पुष्पलता यादव बेसिक के लिए सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मजबूत पकड़ बनाई। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखती थी। मेन्स की परीक्षा के लिए जीनिया रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करती थी और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेती थी। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 5, 2026, 09:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News