Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2026: बिहार विधान परिषद पीए और स्टेनोग्राफर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Last Updated: Apr 5, 2026, 09:35 IST

Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2026: बिहार विधान परिषद ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीए और स्टेनोग्राफर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।

Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2026
Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2026

Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2026: बिहार विधान परिषद ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 05 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके तहत कुल 64 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके किसी भी तरह की तकनीक गिलिच से बचने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि और समय के अलावा स्थान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी निहित होती है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। 

Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

बिहार विधान परिषद पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार की सुविधा के लिए नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

बिहार विधान परिषद असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

बिहार विधान परिषद ने असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। नीचे टेबल में एडमिट कार्ड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार विधान परिषद (BVP)

परीक्षा का नाम 

पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026

विज्ञापन संख्या 

02/2025

पद का नाम 

लोवर डिविजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर 

भर्तियों की संख्या 

64

एडमिट कार्ड 

30 मार्च 2026

परीक्षा तिथि 2026 

05 अप्रैल 2026 (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक)

एग्जाम का मोड 

ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन

ऑफिशियल वेबसाइट 

vidhanparishad.bihar.gov.in

Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2026 डाउनलोड  कैसे करें? 

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं। 

  • Bihar Vidhan Parishad Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 5, 2026, 09:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News