PGCIL Admit Card 2026: पीजीसीआईएल एडमिट कार्ड जल्द, हॉल टिकट पीडीएफ कर सकेंगे डाउनलोड

Last Updated: Jun 24, 2026, 19:27 IST

PGCIL Admit Card 2026: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने सीबीटी एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी करेगा। हॉल टिकट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

PGCIL Admit Card 2026
PGCIL Admit Card 2026

PGCIL Admit Card 2026: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की ओर से एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई 2026 से होने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से काफी पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए ताकि वे परीक्षा समय, स्थान, परीक्षा केंद्र का पता आदि जैसी सभी जानकारियों की जांच कर सकें और अंतिम समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बच सकें। 

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके बिना किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

PGCIL Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर उल्लिखित रिपोर्टिंग समय सहित अन्य जरूरी डिटेल्स चेक करनी चाहिए। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) 

विज्ञापन संख्या

01/2026

परीक्षा तिथि

1 जुलाई 2026

प्रवेश पत्र का तरीका

ऑनलाइन

डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण

  • एप्लिकेशन आईडी 

  • पासवर्ड

परीक्षा का तरीका

ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)

एडमिट कार्ड स्टेटस 

जल्द 

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट 

  •  वैध पहचान पत्र

PGCIL Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जल्द 

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर पीजीसीआईएल सीबीटी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर देगा। जिसके बाद डायरेक्ट लिंक उम्मीदवारों को यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

PGCIL Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, PGCIL Admit Card 2026 लिंक क्लिक करें। 

स्टेप 3 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें। 

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 24, 2026, 19:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News