JEE Mains Result 2026: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in करें चेक

Last Updated: Apr 20, 2026, 20:14 IST

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी अभी 20 अप्रैल 2026 को जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को जल्द चेक करें।

JEE Mains Result 2026 Out
JEE Mains Result 2026 Out

JEE Mains Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 (JEE) मेन सेशन 2 का रिजल्ट 2026 आज, 20 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल हुए छात्र जल्द ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट जाकर चेक  सकते हैं। छात्रों को अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थानों (IIT, NIT, IIIT) में एडमीशन की चाह रखने वाले छात्र अब जल्द ही स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक (AIR) को देखने के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।

जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 की मार्कशीट अनंतिम है। इसमें अखिल भारतीय रैंक (AIR), परसेंटाइल अंक, कुल परसेंटाइल, छात्र का विवरण आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। जेईई मेन्स एग्जाम, जो एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम थे। ये एग्जाम 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किए गए थे। लगभग 11.23 लाख से ज्यादा छात्रों ने भारत के 304 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में स्थित 566 सेंटरों पर एग्जाम दिए थे। 

जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट - यहां क्लिक करें

JEE Main 2026 Rank Predictor

JEE Main 2026 Result: मुख्य डिटेलस 

इवेंट  ताजा अपडेट 
बोर्ड का नाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एग्जाम का नाम JEE Main 2026 (सत्र 2)
रिजल्ट मोड  जारी (Released)
ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in
रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 2 Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन क्रेडेंशियल: अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) फिल करें।
  4. स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन भरकर 'Submit' बटन दबाएं।
  5. आपकी रैंक और परसेंटाइल आपके सामने होगी। इसे भविष्य के लिए सेव करें और प्रिंटआउट ले लें।

JEE Main 2026 सत्र 2 के रिजल्ट की घोषणा के संबंध में NTA द्वारा जारी ऑफिशियल ट्वीट यहां देखें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 20, 2026, 20:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News