New India Assurance Company Limited (NIACL) ने Administrative Officer (AO) Mains Exam 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे अब NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर NIACL AO मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। NIACL AO Phase 2 परीक्षा 29 अक्टूबर, 2025 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
NIACL AO Mains Admit Card 2025 का अवलोकन
New India Assurance Company Limited (NIACL) ने Administrative Officer (AO) के 550 रिक्त पदों को भरने के लिए NIACL AO Mains Exam 2025 की आधिकारिक परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 29 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
संगठन का नाम | न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) |
पद का नाम | प्रशासनिक अधिकारी (AO) |
अनुशासन | जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट |
कुल रिक्तियों की संख्या | 550 |
मुख्य परीक्षा तिथि | 29 अक्टूबर 2025 |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | www.newindia.co.in |
कैसे डाउनलोड करें NIACL AO Phase 2 Admit Card 2025?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देखकर आसानी से अपना ए़डमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
-
NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर “Recruitment Section” या “AO Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
NIACL AO Phase 2 Admit Card 2025 Download Link
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर NIACL AO फेज़ 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि (DD-MM-YY प्रारूप) दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी नीचे दिया गया है।
NIACL AO Phase 2 Admit Card 2025 Link |
NIACL AO Mains Exam 2025 के महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation