NEET UG 2026 Registration Window: नीट यू.जी के रजिस्ट्रेशन 8 मार्च को होंगे बंद, neet.nia.nic.in से जानें लास्ट डेट, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, फीस और दस्तावेज से जुड़े निर्देश

Last Updated: Mar 6, 2026, 18:23 IST

NEET UG 2026 के लिए एप्लीकेशन और रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 8 मार्च, 2026 है। ये एग्जाम 3 मई, 2026 को आयोजित की जा रही है। सभी छात्र लास्ट डेट से पहले अपनी-अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी कर लें। सभी डिटेल्स के लिए नीचे देखें।

National Eligibility cum Entrance Test (NEET UG) 2026 Registration will end on March 8, 2026
National Eligibility cum Entrance Test (NEET UG) 2026 Registration will end on March 8, 2026

NEET UG Application 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाले देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 8 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 को तय की गई है। यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना देरी किए exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने में केवल 2 दिन रह गए हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि वे निर्धारित किए गए टाइम में ही अपने-एपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें। कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन विंडो रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। समय सीमा के बाद कोई भी रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

NEET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। साथ ही, छात्र NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन - यहां क्लिक करें 

NEET UG 2026 के लिए इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र NEET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन की जरूरी और अपडेटेड डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट इंपोर्टेंट डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  8 मार्च 2026 (रात 09:00 बजे तक)
रजिस्ट्रेशन फिस भुगतान की लास्ट डेट  8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
सुधार विंडो  10 मार्च से 12 मार्च 2026 (एक्सपेक्टेड)
एग्जाम की डेट  3 मई 2026 (रविवार)
रिजल्ट की घोषणा जून 2026 के दूसरे सप्ताह में

NEET UG 2026 Registration: रजिस्ट्रेशन की फीस 

NEET UG 2026 के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार फीस निम्नलिखित है। छात्र हर कैटेगरी के अनुसार फीस जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

कैटेगरी फीस (रुपये में) 
सामान्य (General) ₹1,700
सामान्य-EWS/ OBC-NCL ₹1,600
SC/ ST/ PwBD/ Third Gender ₹1,000
भारत से बाहर के छात्र  ₹9,500

स्टेप-बाय-स्टेप: NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

NEET UG 2026 एग्जाम 3 मई, 2026 को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन और NEET UG रजिस्ट्रेश प्रक्रिया को पूरी करना अनिवार्य है। छात्र NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1:NEET UG 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2:रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3:नए एप्लीकेशन पर क्लिक करें और सभी आवश्यक डिटेल्स फिल करें।

स्टेप 4:ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पत्र भरें। 

स्टेप 5:सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6:NEET UG रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।

स्टेप 7:सहेजें और सबमिट पर क्लिक करें। 

NEET UG 2026 एप्लीकेशन में भरी जाने वाली डिटेल्स 

एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने से पहले छात्रों को इन निम्नलिखित जानकारी को तैयार रखना जरूरी है। आइए नीचे से जानते हैं वे कौन-सी जरूरी डिटेल्स है। 

  1. आधार कार्ड/पहचान पत्र
  2. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  3. कैटेगरी सर्टिफिकेट 
  4. SC/ST/OBC/EWS वर्ग से हैं।
  5. पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट (PwBD)
  6. नागरिकता प्रमाणपत्र

फोटो और इमेज अपलोड के कड़े नियम 

NEET के फॉर्म में अक्सर छात्रों के रजिस्ट्रेशन सिर्फ इसलिए रिजेक्ट हो जाते हैं क्योंकि उनकी फोटो या सिग्नेचर गाइडलाइन्स के अनुसार नहीं होते। छात्र फॉर्म फील करते समय इन नियमों का पालन करे। 

  • पासपोर्ट साइज फोटो: छात्र फोटो खींचवाते समय सफेद बैकग्राउंड का इस्तेमाल करें। चेहरे का 80% हिस्सा (कानों के साथ) स्पष्ट दिखना चाहिए। (Size: 10kb to 200kb)
  • पोस्टकार्ड साइज फोटो (4"x6"): यह भी सफेद बैकग्राउंड में होनी चाहिए। (Size: 10kb to 200kb)
  • हस्ताक्षर (Signature): सफेद कागज पर काली स्याही (Black Ink) से साइन करें। (Size: 4kb to 30kb)
  • बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों के निशान: नीली स्याही का प्रयोग करें। (Size: 10kb to 200kb)

अंतिम समय के लिए खास टिप्स

  • डबल चेक: फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि और कैटेगरी को दो बार जरूर चेक करें।
  • ईमेल और मोबाइल: फॉर्म में अपना ही एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें, क्योंकि सभी अपडेट्स वहीं आएंगे।
  • पेंटिंग न करें: फोटो में चश्मा (यदि हमेशा पहनते हैं तो ठीक है), टोपी या मास्क न लगाएं।

8 मार्च के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। NTA ने स्पष्ट किया है कि इस बार समय सीमा आगे बढ़ने की संभावना न के बराबर है।

NEET UG 2026 एग्जाम की डिटेल्स 

एग्जाम की अवधि: 180 मिनट (3 घंटे)

एग्जाम का टाइम: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

एग्जाम मोड: पेन और पेपर

एग्जाम की भाषाएं: असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू

यहां भी पढ़े: NEET UG 2026 Rules: फॉर्म भरने से पहले जान लें NTA के ये नए नियम, रखें इन बातों का ध्यान

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 18:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News