CBSE बोर्ड ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में 10वीं के एग्जाम किए रद्द, रिवाइज्ड डेट्स जल्द होंगी रिलीज

Last Updated: Mar 6, 2026, 19:26 IST

मिडिल ईस्ट क्षेत्र में अशांति के कारण CBSE कक्षा 10 और 12 की बोर्ड एग्जाम 2026 पोस्टपोन या रद्द कर दी गई है। पोस्टपोन एग्जाम की रिवाइज्ड डेट्स और रद्द एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने का तरीका बोर्ड अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही सूचित किया जाएगा। सभी डिटेल्स के लिए यहां देखें।

CBSE Board Exam 2026 Cancelled/ Postponed
CBSE Board Exam 2026 Cancelled/ Postponed

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मिडिल ईस्ट में आयोजित होने वाले एग्जाम के संबंध में एक नई अधिसूचना जारी की है। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी संघर्ष को देखते हुए, CBSE ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों की कुछ एग्जाम को रद्द करने और स्थगित करने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही, 12वीं के कुछ एग्जाम को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय छात्रों और टीचर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

CBSE ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार, मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में CBSE की 10वीं के एग्जाम अगले नोटिस तक रद्द कर दिया गया है, जबकि बोर्ड ने CBSE की कक्षा 12 के एग्जाम को पोस्टपोन करने और रिवाइज्ड कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने का निर्णय लिया है। एग्जाम के पोस्टपोन कार्यक्रम के संबंध में बोर्ड के अधिकारी शीघ्र ही पुष्टि करेंगे।

CBSE कक्षा 10वीं: कौन सी एग्जाम हुए रद्द?

बोर्ड द्वारा जारी Circular-3 (दिनांक 5 मार्च 2026) के अनुसार, मिडिल ईस्ट के देशों (Bahrain, Iran, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia, और UAE) में 10वीं के एग्जाम अब 

आयोजित नहीं किए जाएंगे। छात्र नीचे दि गई टेबल से जानें डिटेल्स। 

एग्जाम की स्थिति  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
7 मार्च से 11 मार्च तक के एग्जाम  पूरी तरह रद्द (Cancelled)
पहले पोस्टपोन हुए एग्जाम (2, 5, 6 मार्च) अब ये भी रद्द मानी जाएंगी
रिजल्ट का मोड  बोर्ड जल्द ही 'विशेष मूल्यांकन पद्धति' (Special Assessment) की घोषणा करेगा

कक्षा 12वीं के एग्जाम पर अपडेट

कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए नियम थोड़े अलग हैं। बोर्ड ने उनके एग्जाम को पूरी तरह रद्द नहीं किया है, बल्कि उन्हें आगे के लिए टाल दिया है।

  • 7 मार्च के एग्जाम: पोस्टपोन कर दी गई है।
  • रिवाइज्ड डेट्स: बोर्ड स्थिति की समीक्षा करने के बाद नई डेट्स की घोषणा करेगा।
  • 9 मार्च से होने वाले एग्जाम: बोर्ड 7 मार्च को दोबारा मीटिंग करेगा और तय करेगा कि 9 मार्च से एग्जाम जारी रहेंगी या नहीं।

प्रभावित होने वाले प्रमुख देश

यह आदेश केवल मिडिल ईस्ट के निम्नलिखित सात देशों में स्थित CBSE संबद्ध स्कूलों पर लागू होता है:

  1. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  2. सऊदी अरब
  3. ओमान
  4. कतर
  5. कुवैत
  6. बहरीन
  7. ईरान

भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में आयोजित होने वाली सीबीएसई बोर्ड एग्जाम अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही जारी रहेंगी। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रिजल्ट कैसे तैयार होगा? 

चूंकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, इसलिए छात्र अपने रिजल्ट को लेकर चिंतित हैं। बोर्ड ने सर्कुलर में कहा है कि मिडिल ईस्ट के कक्षा 10वीं के उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट घोषित करने के तरीके के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा।

संभावना है कि छात्रों को उनके इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट्स या पहले हो चुके पेपरों के औसत मार्क्स के आधार पर प्रमोट किया जाए।

फेक खबरों और सर्कुलर से बचें

रिजल्ट और परीक्षा रद्द होने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कई फर्जी नोटिस भी वायरल हो रहे हैं। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश:

  • अपने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के संपर्क में रहें।
  • कक्षा 12वीं के छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखें, क्योंकि उनकी परीक्षाएं केवल स्थगित हुई हैं।
  • आधिकारिक घोषणाओं के लिए सीबीएसई के 'X' (ट्विटर) हैंडल को फॉलो करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 19:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News