NCERT Answer Key 2026: ग्रुप A, B और C पदों की आंसर-की जारी; जानें कब है लास्ट डेट, यहां से करें पाएं Direct Link

Last Updated: May 1, 2026, 11:54 IST

NCERT ने ग्रुप-A, B और C एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, कल यानी 2 मई 2026 तक सभी छात्र ऑब्जेक्शन फाइल कर सकते हैं।

NCERT Answer Key 2026 Out
NCERT Answer Key 2026 Out

NCERT Answer Key 2026 Out: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने ग्रुप A, B और C के विभिन्न गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों के लिए आयोजित एडमिशन एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

अगर आपने भी 27 और 28 अप्रैल 2026 को आयोजित हुए इस एग्जाम में भाग लिया था, तो अब आप ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। साथ ही, डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र आंसर-की के माध्यम से अपने- अपने नंबरों का भी अनुमान लगा सकते हैं।

NCERT भर्ती 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

NCERT, ग्रुप A, B और C के विभिन्न गैर-शिक्षण पदों से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट 

जानकारी

संस्था का नाम

NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद)

पद का नाम

ग्रुप A, B और C (LDC, क्लर्क, इंजीनियर, टेक्नीशियन आदि)

कुल रिक्तियां

173 पद

एग्जाम की डेट

27 और 28 अप्रैल 2026

आंसर-की जारी होने की डेट

30 अप्रैल 2026

ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट

02 मई 2026 (रात 11:55 बजे तक)

ऑफिशियल वेबसाइट

ncert.nic.in

आंसर-की और ऑब्जेक्शन विंडो का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

Important Notice NCERT: ऑब्जेक्शन फिल करने का सुनहरा मौका

NCERT ने छात्रों को ऑब्जेक्शन फिल कराने के लिए एक सीमित समय दिया है। यदि आपको लगता है कि विभाग द्वारा जारी कि गई आंसर-शीट में कोई प्रश्न का आंसर गलत है, तो आप 30 अप्रैल से 2 मई 2026 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।

ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट 2 मई 2026 है। इसके बाद छात्रों की कोई भी या किसी भी प्रकार के ऑब्जेक्शन को मान्यता नहीं दी जाएगी। हर ऑब्जेक्शन के लिए निर्धारित की गई फिस का भुगतान करना जरूरी हो सकता है, जो सफल आपत्ति होने पर वापस किया जा सकता है।

कैसे फिल करें ऑब्जेक्शन? 

NCERT ने छात्रों को गलत प्रश्नों या आंसर के लिए ऑब्जेक्शन फिल कर देने का मौका दिया है। यदि आपको किसी आंसर पर संदेह है, तो आप नीचे दिए गए टाइम के भीतर ही ऑब्जेक्शन फाइल कर सकते हैं:

  • टाइम: 30 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे) से 02 मई 2026 (रात 11:55 बजे) तक।
  • प्रक्रिया: आपको ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और 'Raise Objection' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • दस्तावेज: ऑब्जेक्शन के समर्थन में आपको ठोस प्रमाण या सरकारी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

NCERT Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Vacancies' या 'Latest Updates' वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. "NCERT Non-Teaching Answer Key 2026" वाले डायरेक्ट लिंक को चुनें।

4. अपना User ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। 

5. लॉगिन करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे PDF के रूप में सेव कर लें।

मार्किंग स्कीम: ऐसे कैलकुलेट करें अपने नंबर

  • सही उत्तर: हर सही आंसर के लिए 1 मार्क्स जोड़ें।
  • गलत उत्तर: हर गलत आंसर के लिए 0.25 मार्क्स काटें। 
  • बिना प्रयास वाले प्रश्न: कोई मार्क्स नहीं काटा जाएगा।

NCERT द्वारा आयोजित आगे की प्रक्रिया

आंसर-की पर प्राप्त ऑब्जेक्शन की समीक्षा करने के बाद, NCERT फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा, जो छात्र लिखित परीक्षा (CBT) में पास होंगे, उन्हें पद के अनुसार स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 1, 2026, 11:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News